सामाजिक विज्ञान सिलेबस Download | Social Science Syllabus 2026

अगर आप छत्तीसगढ़ सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आपको सिलेबस के सभी विषयों और टॉपिक की जानकारी होना जरूरी है। इस सिलेबस में भूगोल (15 अंक), इतिहास (15 अंक), नागरिक शास्त्र (10 अंक), अर्थशास्त्र (10 अंक), बाल विकास (15 अंक) और सामान्य अध्ययन (35 अंक) शामिल हैं।

सामाजिक विज्ञान शिक्षक भर्ती Exam Pattern

विवरण (Criteria)जानकारी (Details)
परीक्षा बोर्डCGSSB
पद का नामशिक्षक (वर्ग 2 – सामाजिक विज्ञान)
कुल पूर्णांक (Total Marks)100 अंक
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
नेगेटिव मार्किंग (Minus Marking)1/4 (0.25 अंक काटे जाएंगे)
परीक्षा की भाषाहिंदी एवं अंग्रेजी (द्विभाषी)

100 अंक विषयवार विभाजन

भाग (Section)विषय-वस्तु (Subject Content)कुल अंक
भाग – असामाजिक विज्ञान (Social Science Core)
1. भूगोल (Geography) – 15 अंक
2. इतिहास (History) – 15 अंक
3. नागरिक शास्त्र (Civics) – 10 अंक
4. अर्थशास्त्र (Economics) – 10 अंक
50 अंक
भाग – बबाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Child Pedagogy)15 अंक
भाग – सभाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
• सामान्य मानसिक योग्यता (रीजनिंग) – 10 अंक
• सामान्य ज्ञान (CG GK + NEP 2020 सहित) – 10 अंक
• सामान्य हिंदी – 05 अंक
• General English – 05 Marks
• कम्प्यूटर शिक्षा – 05 अंक
35 अंक
कुल योग(Total Marks)100 अंक

भाग–’अ’: सामाजिक विज्ञान विस्तृत पाठ्यक्रम (50 अंक)

1. भूगोल (15 अंक)

  • पृथ्वी के प्रमुख घटक: पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति (मानचित्र से संबंधित), पृथ्वी की आंतरिक संरचना।
  • महासागर एवं महाद्वीप: स्थल मंडल, जलमण्डल, जैवमण्डल, जलवायु।
  • परिवर्तनकारी शक्तियां: भूकम्प, ज्वालामुखी, नदियां, भूमिगत जल, हिमनद, वायु, समुद्री लहरें।
  • भारत का अध्ययन: भू-आकृति प्रदेश (पर्वत, पठार, मैदान), प्राकृतिक एवं मानव संसाधन, प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्यजीवन, मानवीय पर्यावरण, मृदा एवं जल संसाधन।

2. इतिहास (15 अंक)

  • भारतीय सभ्यता और संस्कृति: भारतीय इतिहास में समय गणना एवं स्रोत, वैदिक संस्कृति एवं अन्य दर्शन (जैन एवं बौद्ध दर्शन), सिंधु घाटी सभ्यता, कला एवं शिल्प, मौर्य काल, यूरोप और भारत में आधुनिक संस्कृति का उदय।
  • गुप्त साम्राज्य, मुगल साम्राज्य एवं ब्रिटिश शासन: मुगल-राजपूत संबंध, मुगल काल में प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थितियां, भारतीय राज्यों के प्रति ब्रिटिश शासन की नीति, 1857 की क्रांति व उसके प्रभाव।
  • विश्व युद्ध: प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, शीत युद्ध।
  • छत्तीसगढ़ का इतिहास: छत्तीसगढ़ का नामकरण, शिक्षा, साहित्य, कला, उद्योग, प्रेस का विकास, छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम, प्रमुख आदिवासी विद्रोह, छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजवंश।

3. नागरिक शास्त्र (10 अंक)

  • भारतीय संविधान: निर्माण, विशेषताएं, मूल अधिकार एवं कर्तव्य, राष्ट्रपति व राज्यपालों की संवैधानिक स्थिति एवं शक्तियां, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
  • भारतीय शासन व्यवस्था: लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, संसद (लोकसभा, राज्यसभा), प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल, विदेशनीति, व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका।
  • स्थानीय शासन एवं समाज: नगर निगम, नगरपालिका, पंचायती राज व्यवस्था, संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO), वैश्वीकरण, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, भारतीय समाज (परिवार, समुदाय, महिलाओं की स्थिति, महत्व एवं योगदान)।

4. अर्थशास्त्र (10 अंक)

  • आर्थिक गतिविधियां: आर्थिक एवं गैर-आर्थिक गतिविधियां, कार्य का महत्व, उद्योग।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: अर्थव्यवस्था का स्वरूप, सरकारी बजट एवं कर निर्धारण, आंकड़ों का संग्रहण, संगठन एवं प्रस्तुतीकरण।
  • वैश्वीकरण, मुद्रा एवं साख: बैंकिंग प्रणाली, मुद्रा का स्वरूप, साख एवं वित्तीय संस्थाएं।

भाग – ‘ब’ : बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (15 अंक)

  • इकाई 1: बच्चे का विकास (उच्च प्राथमिक शाला बालक) – विकास की अवधारणा, सीखने से संबंध, विकास के सिद्धांत, वंशानुक्रम व वातावरण का प्रभाव, बहु-आयामी बुद्धि, भाषा व विचार, सतत एवं समग्र मूल्यांकन (CCE)।
  • इकाई 2: समावेशी शिक्षा की अवधारणा – वंचित व कमजोर वर्ग के बच्चों का शिक्षण, सीखने में कठिनाई/दिव्यांगता वाले बच्चों की शिक्षा, सृजनात्मक एवं विशिष्ट योग्यता वाले बालक।
  • इकाई 3: सीखना एवं शिक्षाशास्त्र – बच्चों के सीखने के तरीके, समस्या समाधानकर्ता व वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बालक, संज्ञान एवं संवेग, अभिप्रेरणा व सीखना।

भाग – ‘स’ : भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (35 अंक)

  • सामान्य मानसिक योग्यता / रीजनिंग (10 अंक): कोडिंग-डिकोडिंग, सादृश्यता (Analogy), अंक/अक्षर श्रेणी, सांकेतिक भाषा, छिपे चित्र, घन-पासा पैटर्न, तार्किक संबंध।
  • सामान्य ज्ञान (10 अंक): भारतीय संविधान, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान), छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (इतिहास, भूगोल, योजनाएं, पुरस्कार, लोकगीत) एवं नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020 स्कूल शिक्षा)।
  • सामान्य हिंदी (05 अंक): स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, कारक, समास, संधि, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे।
  • General English (05 Marks): Articles, Noun, Pronoun, Adjective, Verb, Preposition, Synonyms, Antonyms, Active/Passive Voice, Punctuations.
  • कम्प्यूटर शिक्षा (05 अंक): Hardware/Software (CPU, Memory, Printer), OS (DOS, Windows, Linux), MS Office (Word, Excel, PPT), Internet, Email, Antivirus & Cyber Security.

अन्य विषयों का सिलेबस भी देखें:

महत्वपूर्ण डाउनलोड लिंक – Syllabus PDF

महत्वपूर्ण सामग्रीडायरेक्ट डाउनलोड लिंक
वर्ग 2 का सिलेबस सामाजिक विज्ञान PDFयहां क्लिक करे
CGSSB / CG Vyapam आधिकारिक वेबसाइटcgstate.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Social Science परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होंगे?

उत्तर: कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

Q2. सामाजिक विज्ञान विषय से कितने अंकों के प्रश्न आएंगे?

उत्तर: कुल 50 अंकों के प्रश्न होंगे, जिसमें भूगोल 15 अंक, इतिहास 15 अंक, नागरिक शास्त्र 10 अंक और अर्थशास्त्र 10 अंक शामिल हैं।

Q3. क्या परीक्षा में छत्तीसगढ़ का इतिहास और सामान्य ज्ञान पूछा जाएगा?

उत्तर: हाँ, सिलेबस के अनुसार छत्तीसगढ़ का इतिहास, छत्तीसगढ़ का भूगोल, सामान्य अध्ययन और छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।