CG Forest Guard 1484 Bharti 2026 | छत्तीसगढ़ वनरक्षक लिखित परीक्षा, 15 गुना कटऑफ रिजल्ट, सिलेबस व सैलरी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल – CG Vyapam) द्वारा कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख के अंतर्गत विज्ञापित 1484 वनरक्षक पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) संपन्न होने के बाद, अब दूसरे चरण की लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार वन विभाग क्लस्टर की लिखित परीक्षा 06 दिसंबर 2026 (संभावित) को प्रस्तावित है।

CG वनरक्षक भर्ती 2026 आधिकारिक अवलोकन तालिका

विवरणजानकारी
संबंधित विभागकार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख, छत्तीसगढ़ शासन
लिखित परीक्षा नियंत्रक मण्डलछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल)
विज्ञापित पद का नामवनरक्षक (Forest Guard) – तृतीय श्रेणी
आधिकारिक विज्ञापन संदर्भविज्ञप्ति क्र. प्रशा.अराज.1/320-6/2023/4987 (कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, रायपुर)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता10+2 प्रणाली में 12वीं (हायर सेकेण्डरी) परीक्षा उत्तीर्ण
कुल विज्ञापित पद संख्या1,484 पद
वर्तमान भर्ती चरणशारीरिक मापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) संपन्न लिखित परीक्षा चरण प्रतीक्षित
संभावित लिखित परीक्षा तिथि06 दिसंबर 2026 (रविवार)
वेतन मैट्रिक्स एवं पे-स्केललेवल-4 (मूल वेतन ₹19,500 – ₹62,000) + DA, HRA व अन्य भत्ते
अंतिम मेरिट पूर्णांककुल 210 अंक (PET 100 अंक + लिखित 100 अंक + बोनस 10 अंक)
आधिकारिक वेबसाइट्सforest.cg.gov.in एवं cgssb.cgstate.gov.in

CG वनरक्षक की सैलरी कितनी होती है? (Pay Scale & In-Hand Salary Breakdown)

छत्तीसगढ़ में वनरक्षक (Forest Guard) पद को वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 में रखा जाता है, जिसका वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 है। वर्तमान में 7वें वेतनमान के अनुसार ₹19,500 प्रारंभिक मूल वेतन पर 58% महंगाई भत्ता (DA) के हिसाब से ₹11,310 DA बनता है। इसके अलावा पात्रता और शासन के लागू नियमों के अनुसार HRA तथा अन्य भत्ते मिल सकते हैं। वास्तविक Gross Salary और In-Hand Salary पोस्टिंग स्थान, लागू भत्तों और कटौतियों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

वेतन का घटकगणना/आधारराशि
प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay)Level-4 का प्रथम सेल₹19,500
महंगाई भत्ता (DA)Basic का 58%₹11,310
मकान किराया भत्ता (HRA)लागू शासन नियम एवं स्थान के अनुसारअलग-अलग
अन्य भत्तेपात्रता एवं विभागीय नियमों के अनुसारअलग-अलग
सकल वेतन (Gross Salary)Basic + DA + लागू भत्तेस्थान के अनुसार अलग
कटौतियांNPS/अन्य लागू कटौतियांअलग-अलग
इन-हैंड सैलरी (Net Salary)Gross Salary − लागू कटौतियांअलग-अलग

3 वर्ष परिवीक्षा अवधि एवं स्टायपेण्ड नियम (परिशिष्ट-02 कंडिका 3 अनुसार):

सीधी भर्ती के पदों पर चयनित समस्त वनरक्षकों को 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नियमानुसार है:

  • प्रथम वर्ष: मूल वेतन ₹19,500/- का 70% (₹13,650/-) एवं देय अन्य भत्ते
  • द्वितीय वर्ष: मूल वेतन ₹19,500/- का 80% (₹15,600/-) एवं देय अन्य भत्ते
  • तृतीय वर्ष: मूल वेतन ₹19,500/- का 90% (₹17,550/-) एवं देय अन्य भत्ते

नोट: वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सीधी भर्ती पदों पर 70-80-90 स्टाइपेंड व्यवस्था में संशोधन कर पूर्ण वेतन बहाली की प्रक्रियात्मक समीक्षा जारी है।

1484 पदों की स्थिति: क्या 2026 में नई वनरक्षक भर्ती होगी या लिखित परीक्षा?

छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि 2026 में नई वनरक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा या 1,484 पदों वाली मौजूदा भर्ती प्रक्रिया ही आगे बढ़ेगी? इस संबंध में उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर स्थिति को इस प्रकार समझा जा सकता है:

शैक्षणिक अर्हता एवं आयु सीमा:

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त मण्डल/बोर्ड से 10+2 प्रणाली में हायर सेकेण्डरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • मूल निवास: केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय मूल निवासी ही इस भर्ती हेतु पात्र हैं।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
  • आरक्षण व आयु छूट: SC / ST / OBC (गैर-क्रीमीलेयर) को 05 वर्ष की छूट (45 वर्ष तक)। छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को 10 वर्ष की छूट (45 वर्ष तक)। सभी छूटों के उपरांत भी अधिकतम आयु सीमा किसी भी दशा में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

वर्तमान स्थिति (Ground Reality of 1484 Vacancies):

  • आधिकारिक विज्ञापन: कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ शासन क्रमांक / प्रशा.अराज.1/320-6/2023/4987 के अंतर्गत 51 वनमण्डलों/कार्यालयों में कुल 1,484 वनरक्षक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं नापजोख पूरी हो चुकी है। इसके बाद 15 गुना पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया जा चुका है।
  • CGSSB Exam Calendar 2026 में लिखित परीक्षा: CGSSB के परीक्षा कैलेंडर में वन विभाग की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 06 दिसंबर 2026 दी गई है।
  • 2026 में नई भर्ती की स्थिति: वर्तमान में 1,484 पदों वाली वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। नई वनरक्षक भर्ती के संबंध में अलग से आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही उसके पदों, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की पुष्टि की जा सकेगी। इसलिए फिलहाल नई भर्ती को लेकर कोई निश्चित दावा करना उचित नहीं होगा।

1484 पदों का वर्गवार आधिकारिक आरक्षण विवरण:

वर्ग / श्रेणी (Category)Generalमहिला (30%)Ex-SMकुल विज्ञापित पद
अनारक्षित (UR / General)35813833529 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)42816615609 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – गैर क्रीमीलेयर)1483532215 पद
अनुसूचित जाति (SC)1092002131 पद
महायोग (Grand Total)1,043359821,484 पद

नोट: न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता 10+2 (हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण) है। अंतिम चयन उपरांत कुल रिक्त पदों के 25% अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची (Waiting List) 1 वर्ष हेतु वैध रहेगी।

3-चरणीय चयन प्रक्रिया एवं 15 गुना का कटऑफ प्रावधान

चरणआयोजक एजेंसीपरीक्षा का प्रकारअंक भार / प्रकृति
प्रथम चरणवन विभाग (संबंधित वनमण्डल)शारीरिक मापजोख (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)100 अंक (मेरिट हेतु जुड़ेंगे)
द्वितीय चरणछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB / पूर्व व्यापम)वस्तुनिष्ठ लिखित भर्ती परीक्षा (Written Test)100 अंक (15 गुना अभ्यर्थियों हेतु)
तृतीय चरणवन विभाग (चयन समिति)पैदल चालन परीक्षा (Walking Test)केवल अर्हकारी (Qualifying) – कोई अंक नहीं

15 गुना लिखित परीक्षा कटऑफ नियम (Rule 6 Explained):

शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर वनमण्डलवार, वर्गवार प्रावीण्य सूची (Merit List) तैयार की जायेगी तथा इस लिस्ट में से केवल विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना आवेदकों को लिखित परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जायेगा। एक समान न्यूनतम अंक (Cut-off Marks) प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की पात्रता होगी, भले ही संख्या 15 गुना से अधिक हो जाये।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) परिणाम जारी: 15 गुना पात्र अभ्यर्थियों का चयन पूर्ण

कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख, छत्तीसगढ़ द्वारा 1484 पदों के लिए आयोजित शारीरिक नापजोख (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – 100 अंक) की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम एवं 15 गुना Merit List पहले ही जारी की जा चुकी है।

शारीरिक परीक्षा का परिणाम घोषित (PET Result Declared): 

जिन अभ्यर्थियों ने 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होकर 15 गुना कटऑफ सूची में स्थान बनाया है, वे अब द्वितीय चरण यानी लिखित भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद कोई नई शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

अंतिम चयन में PET अंकों का निर्णायक रोल:

शारीरिक परीक्षा पूरी हो चुकी है, लेकिन अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम चयन सूची (Final Selection Merit) केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि:

अंतिम मेरिट = शारीरिक दक्षता परीक्षा प्राप्तांक (100 अंक) + लिखित परीक्षा प्राप्तांक (100 अंक) + बोनस अंक (अधिकतम 10 अंक) = कुल 210 अंक

अतः जिन अभ्यर्थियों ने फिजिकल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं, उन्हें लिखित परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के फिजिकल में औसत अंक हैं, उनके पास लिखित परीक्षा के 100 अंकों में बेहतर स्कोर करके अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है।

पैदल चालन परीक्षा नियम

लिखित परीक्षा के बाद अंतिम Merit List के उम्मीदवारों को वन विभाग द्वारा आयोजित पैदल चालन परीक्षा (Walking Physical Endurance Test) में उपस्थित होना अनिवार्य है:

वर्गदूरी समय सीमाअंक व परिणाम
पुरुष उम्मीदवार25 KM04 घंटे में पूर्ण करना अनिवार्यकेवल अर्हकारी (Qualifying) – शून्य अंक
महिला उम्मीदवार14 KM04 घंटे में पूर्ण करना अनिवार्यकेवल अर्हकारी (Qualifying) – शून्य अंक

विशेष नियम: पैदल चालन परीक्षा के लिए कोई अंक देय नहीं होते। समस्त उम्मीदवारों को निर्धारित समय में यह दूरी पूरी करनी होगी। इसके लिए केवल एक ही अवसर दिया जाएगा।

CGSSB वनरक्षक लिखित परीक्षा पैटर्न एवं 1/4 माइनस मार्किंग

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB / व्यापम) की वनरक्षक लिखित परीक्षा का नीचे दिया गया परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस वर्ष 2024 की वनरक्षक परीक्षा के आधार पर है। 2026 के लिए जारी होने वाली आधिकारिक सूचना में बदलाव होने पर वही मान्य होगा।

विषय खंडप्रश्नों की संख्यापूर्णांकप्रकृति व स्तर
भाग-1: छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी20 प्रश्न20 अंकवस्तुनिष्ठ (MCQ) – राज्य विशेष
भाग-2: भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी)20 प्रश्न20 अंकवस्तुनिष्ठ (MCQ) – भाषा व्याकरण
भाग-3: सामान्य ज्ञान, समसामयिक, खेलकूद, देश-विदेश30 प्रश्न30 अंकवस्तुनिष्ठ (MCQ) – 10वीं स्तर
भाग-4: गणित एवं सामान्य विज्ञान30 प्रश्न30 अंकवस्तुनिष्ठ (MCQ) – 10वीं स्तर
कुल योग (Total)100 प्रश्न100 अंकसमय: 02 घंटे (120 मिनट)

Negative Marking

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 01 अंक दिया जाएगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर अथवा एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा।
  • जिन प्रश्नों के उत्तर हल नहीं किए जाएंगे, उनके लिए शून्य (0) अंक रहेगा।

लिखित परीक्षा का विस्तृत विषयवार पाठ्यक्रम

वनरक्षक परीक्षा के लिए नीचे दिया गया सिलेबस वर्ष 2024 में वन विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा के आधिकारिक पाठ्यक्रम के आधार पर दिया गया है। 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक सिलेबस जारी होने पर उसमें किए गए बदलाव मान्य होंगे। सिलेबस को समझने के लिए इसे निम्नलिखित 4 भागों में प्रस्तुत किया गया है:

भाग-01: छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी

इस भाग में छत्तीसगढ़ से संबंधित इतिहास, भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं बजट, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार एवं सम्मान, परंपराएं एवं तीज-त्योहार, लोकगीत एवं लोक संगीत, जनजातीय संस्कृति, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व तथा छत्तीसगढ़ से संबंधित समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

भाग-02: भाषा – हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी

  • हिन्दी भाषा: स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, कारक, समास (रचना एवं प्रकार), संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग), रस, छंद, अलंकार, दोहा, सोरठा, व्याकरणिक अशुद्धियां, शब्द रचना, उपसर्ग, प्रत्यय, तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
  • अंग्रेजी भाषा: Number, Gender, Articles, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Conjunctions, Prepositions, Active/Passive Voice, Direct/Indirect Narration, Synonyms/Antonyms, One Word Substitution, Spelling, Proverbs, Idioms and Phrases.
  • छत्तीसगढ़ी भाषा: छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान, विकास एवं इतिहास, छत्तीसगढ़ी साहित्य एवं प्रमुख साहित्यकार, छत्तीसगढ़ी व्याकरण, हिन्दी से छत्तीसगढ़ी एवं छत्तीसगढ़ी से हिन्दी प्रशासनिक शब्दकोश।

भाग-03: सामान्य ज्ञान, समसामयिक, खेलकूद, देश-विदेश

  • भारतीय राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार, सूचना का अधिकार (RTI), सांस्कृतिक व राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय व्यक्तित्व, लोकतंत्र, चुनाव, लोकसभा, राज्यसभा।
  • भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं स्तर का भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक, ऐतिहासिक घटनाएं, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (1857 से 1947 तथा 1947 के बाद का घटनाक्रम)।
  • भूगोल: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं स्तर का सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिप्रेक्ष्य, सकल राष्ट्रीय उत्पादन, प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि व ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास, बैंक प्रणाली।
  • समसामयिक घटनाक्रम एवं खेलकूद: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी, महत्वपूर्ण घटनाएं, खेलकूद व साहित्य।

भाग-04: गणित एवं सामान्य विज्ञान

  • गणित (कक्षा 10वीं स्तर): प्राकृत, पूर्ण, पूर्णांक, परिमेय, अपरिमेय व वास्तविक संख्याओं पर आधारित संक्रियाएं, संख्याओं का वर्ग, घन, गुणनखण्ड, वर्गमूल, घनमूल, घातांक नियम, महत्तम समापवर्त्य (HCF) एवं लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), भिन्न संख्याएं, औसत, चाल, समय, दूरी, बीजगणित के मूलभूत नियम, एक चर एवं दो चर वाले रैखिक समीकरण, अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, क्रय-विक्रय मूल्य, लाभ-हानि, साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज, रेखा एवं कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, गोला, बेलन, शंकु, घन, घनाभ।
  • सामान्य विज्ञान: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं तक के स्तर की भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry) एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान (Biology & Botany) से संबंधित मूलभूत जानकारियां।

विशेष योग्यता एवं बोनस अंक के नियम (अधिकतम 10 अंक)

आधिकारिक नियम कंडिका 7 के अनुसार, निर्धारित न्यूनतम योग्यता के अतिरिक्त विशेष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 बोनस अंक दिए जाते हैं:

विशेष योग्यता श्रेणीपात्रता का विवरणबोनस अंक
एन.सी.सी. (NCC) प्रमाण पत्रएन.सी.सी. का ‘सी’ सर्टिफिकेट (न्यूनतम ‘बी’ ग्रेड) का प्रमाण पत्रधारी अभ्यर्थी05 अंक
राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रवीणताओलंपिक एवं एशियाई खेलों की सूची में शामिल खेलों की अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताएं (टीम स्पर्धा में केवल विजेता/उप विजेता एवं व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम 3 स्थान प्राप्त खिलाड़ी)05 अंक
अधिकतम देय बोनस अंक सीमाअधिकतम 10 अंक

परीक्षा केंद्र चेकलिस्ट एवं आवश्यक दस्तावेज

व्यापम परीक्षा निर्देश (CGSSB) के अनुसार परीक्षा हॉल में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को निम्नलिखित बातों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा:

5-पॉइंट आवश्यक परीक्षा चेकलिस्ट:

  • मूल प्रवेश पत्र (Admit Card): साफ प्रिंटआउट। यदि फोटो स्पष्ट न हो, तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाएं।
  • मूल पहचान पत्र (Original Photo ID): आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी अनिवार्य (फोटोकॉपी या मोबाइल फोटो मान्य नहीं)।
  • बॉलपॉइंट पेन: ओएमआर शीट के गोले भरने हेतु केवल नीला अथवा काला डॉट पेन।
  • समय पालन: परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो जाता है, अतः 1 घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित हों।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, लॉग टेबल ले जाना पूर्णतः वर्जित है। पाए जाने पर UFM का केस दर्ज होगा।

ड्रेस कोड व परीक्षा हॉल के पूर्ण नियम पढ़ें:

CGSSB द्वारा जूते-चप्पल, फुल बाजू कपड़े व मेटल एक्सेसरीज पर लागू नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए हमारे मास्टर गाइड CGSSB परीक्षा केंद्र 10 सख्त नियम व ड्रेस कोड गाइड को अवश्य पढ़ें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरणलिंक
छत्तीसगढ़ वन विभाग पोर्टलforest.cg.gov.in
अधिकारी विज्ञापन 4987 Click Here
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल पोर्टलcgssb.cgstate.gov.in
छत्तीसगढ़ वनरक्षक विज्ञापनClick Here
छत्तीसगढ़ वनरक्षक लिखित परीक्षा विज्ञापनComing Soon
पात्र-अपात्र सूचिदावा आपत्ति 2023 | दावा आपत्ति 2024
Physical Exam ResultClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

Q1. CG वनरक्षक की शुरुआती इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?

वनरक्षक का पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 (मूल वेतन ₹19,500) में आता है। वर्तमान महंगाई भत्ते (50% DA) और मकान किराया भत्ते (HRA) को मिलाकर ग्रॉस सैलरी ₹31,500 बनती है और NPS/GIS कटौतियों के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹29,500 प्रति माह प्राप्त हो सकती है।

Q2. 1484 पदों की लिखित परीक्षा कब आयोजित होगी?

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB) के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार वन विभाग क्लस्टर की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 06 दिसंबर 2026 प्रस्तावित है। मण्डल द्वारा आधिकारिक एडमिट कार्ड विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी।

Q3. क्या 2026 में नई वनरक्षक भर्ती की अधिसूचना आएगी?

फिलहाल 1,484 वनरक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जानी है। नई वनरक्षक भर्ती को लेकर अभी कोई अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। भविष्य में विभाग द्वारा नए रिक्त पदों पर भर्ती का निर्णय लिया जाता है, तो उसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी जाएगी।

Q4. शारीरिक परीक्षा से लिखित परीक्षा हेतु कितने अभ्यर्थियों का चयन होगा?

आधिकारिक नियमों की कंडिका 6(दो) के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंक) के प्राप्तांकों की मेरिट सूची से विज्ञापित 1484 पदों के अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। समान कटऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के पात्र होंगे।

Q5. पैदल चालन (Walking Test) में क्या नियम हैं?

पैदल चालन में पुरुष अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 25 किमी तथा महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किमी की दूरी पैदल चलकर पूरी करनी होती है। यह केवल अर्हकारी (Qualifying) है, इसके कोई अंक मेरिट में नहीं जुड़ते।

Q6. अंतिम चयन सूची (मेरिट लिस्ट) कितने अंकों में से बनेगी?

अंतिम चयन सूची कुल 200 अंक (शारीरिक दक्षता परीक्षा के 100 अंक + लिखित परीक्षा के 100 अंक) तथा विशेष योग्यता (NCC ‘C’ सर्टिफिकेट के 5 अंक व राष्ट्रीय खेलकूद के 5 अंक) के अधिकतम 10 बोनस अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।