CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 | छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव कैसे बनें? आधिकारिक योग्यता

छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिव पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं और पंचायत के रोजमर्रा के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो पंचायत सचिव के पद, योग्यता, भर्ती प्रक्रिया और पंचायतों की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।

  • पद का नाम: ग्राम पंचायत सचिव
  • न्यूनतम योग्यता: 12वीं + DCA / PGDCA
  • कुल मेरिट आधार: 100 अंक वेटेज
  • नियुक्ति प्राधिकारी: CEO जिला पंचायत

छत्तीसगढ़ पंचायतों में सचिवीय व्यवस्था और वास्तविक स्थिति

छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:

विवरणआधिकारिक आंकड़े / स्थितिसंदर्भ एवं टिप्पणी
प्रदेश में कुल ग्राम पंचायतें11,693 ग्राम पंचायतेंराज्य के सभी 33 जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायत राज ढांचा
स्वीकृत सचिव पद10,978 पद स्वीकृतशासन द्वारा कुल ग्राम पंचायत सचिवों के पद
नियुक्ति एवं नियंत्रण प्राधिकारीCEO, जिला पंचायत (मुख्य कार्यपालन अधिकारी)जिला पंचायत स्तर पर भर्ती व प्रशासनिक संचालन
भर्ती का वर्तमान स्वरूपजिला-वार (District-wise) चरणबद्ध प्रक्रियाविभिन्न जिला पंचायतों द्वारा क्रमबद्ध रूप से विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं
आधिकारिक पोर्टल संदर्भपंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़prd.cg.gov.in/PSV.aspx

भर्ती का वर्तमान ट्रेंड समझें

छत्तीसगढ़ में Gram Sachiv की भर्ती किसी एक राज्य स्तरीय संयुक्त परीक्षा के माध्यम से नहीं, बल्कि जिला स्तर पर की जाती है। संबंधित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा रिक्त पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जाता है। कुछ जिलों, जैसे सुकमा,नारायणपुर आदि में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, जबकि अन्य जिलों में रिक्त पदों के अनुसार अलग-अलग समय पर भर्ती विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसलिए अभ्यर्थियों के लिए अपने जिले की भर्ती विज्ञप्ति, पात्रता, चयन प्रक्रिया और मेरिट के नियम को ध्यान से समझना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता 2026

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संशोधित आदेश क्रमांक ESTB/16397/2025/22-1, दिनांक 18-05-2026 में ग्राम पंचायत सचिवों की सेवा भर्ती मार्गदर्शिका के बिन्दु क्रमांक 3 के तहत शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को स्पष्ट किया गया है। इसके अनुसार CG Panchayat Gram Sachiv भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

न्यूनतम शैक्षणिक

आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। मेरिट निर्धारण में 12वीं के प्राप्तांकों को निर्धारित नियम के अनुसार 50% वेटेज दिया जाएगा।

cg gram panchayat sachiv qulification

एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा

आवेदक को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसमें DCA, PGDCA, COPA आदि जैसी निर्धारित कंप्यूटर योग्यताएं शामिल हो सकती हैं। कंप्यूटर योग्यता के बिना अभ्यर्थी पात्र नहीं होगा।

आयु सीमा

Gram Sachiv की विज्ञापन जारी होने की तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियमानुसार मिलने वाली आयु सीमा में छूट भी लागू होगी। जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची मान्य होगी।

मूल निवासी

CG Gram Panchayat Sachiv भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। क्योंकि ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती जिला पंचायत स्तर पर की जाती है, इसलिए संबंधित जिले की विज्ञप्ति में दिए गए स्थानीय निवासी, आरक्षण और अन्य पात्रता संबंधी नियमों को जरूर देखना चाहिए।

चयन प्रक्रिया एवं 100 अंकों का मेरिट

अभ्यर्थियों की मेरिट सूची कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी लेकिन शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर कौशल परीक्षा और अनुभव के आधार पर अंक दिए जाएंगे। जिसके अनुसार मेरिट सूचि तैयार की जाएगी।

क्रमांकयोग्यताअधिकतम अंकविस्तृत नियम एवं गणना विधि
112वी50 प्रतिशत (50 अंक)12वीं बोर्ड में प्राप्त कुल प्रतिशत का 50% निकाला जाएगा (उदा. 70% होने पर 35 अंक मिलेंगे)।
2उच्चतर शैक्षणिक योग्यता10 अंक• स्नातक उत्तीर्ण होने पर: 05 अंक
• स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होने पर: 05 अंक
3कम्प्यूटर कौशल परीक्षा (Skill Test)25 प्रतिशत (25 अंक)प्रारंभिक शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की आयोजित कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में प्राप्तांकों का 25% वेटेज।
4रोजगार सहायक कार्यानुभव15 अंक3 अंक प्रतिवर्ष (अधिकतम 5 वर्ष का लाभ)।
कुल मेरिट100 अंक

मेरिट अंक कैसे गिने जाते हैं?

उदाहरण के लिए, मान लीजिए अभ्यर्थी राहुल ने ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है:

  • 12वीं बोर्ड में 72%: 72 का 50% = 36 अंक
  • उच्च शिक्षा (B.A. एवं M.A. दोनों उत्तीर्ण): स्नातक के 5 अंक + स्नातकोत्तर के 5 अंक = 10 अंक
  • कंप्यूटर कौशल परीक्षा में 80% प्राप्तांक: 80 का 25% = 20 अंक
  • ग्राम रोजगार सहायक के रूप में 2 वर्ष का अनुभव: 2 × 3 अंक = 6 अंक

राहुल का कुल अंतिम मेरिट स्कोर = 36 + 10 + 20 + 6 = 72 / 100 अंक

नोट: ऊपर दिया गया उदाहरण केवल प्रक्रिया और संभावित अंक-निर्धारण को समझाने के उद्देश्य से लिया गया है। वास्तविक भर्ती में नियम एवं विज्ञप्ति के अनुसार ही मान्य होगा।

चयन प्रक्रिया समझें

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को इन 5 चरणों में आसानी से समझ सकते हैं:

  1. भर्ती विज्ञापन जारी
  2. आवेदन जमा करना
  3. प्रारंभिक मेरिट सूची और दावा-आपत्ति
  4. कंप्यूटर कौशल परीक्षा
  5. अंतिम चयन सूची और नियुक्ति

वेतनमान, भत्ते एवं 3-वर्षीय परिवीक्षा अवधि

चयनित पंचायत सचिवों के वेतन और सेवा शर्तों की जानकारी नीचे दी गई है।

विवरणदर / नियम
वेतनमान₹3,500 – ₹10,000/-
ग्रेड वेतन₹1,100/-
विशेष भत्ता₹4,000/- प्रतिमाह
परिवीक्षा अवधि3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (कार्य आचरण संतोषजनक पाए जाने पर 5 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है)
सेवा आचरण नियमछ.ग. पंचायत सेवा नियम 1998 एवं अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के अधीन

आवेदन एवं DV हेतु जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट

अनिवार्य दस्तावेज़

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट: जन्म तिथि (DOB) के प्रमाणिक सत्यापन के लिए अनिवार्य।
  • 12वीं (हायर सेकेण्डरी) मार्कशीट: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए (50% मेरिट अधिभार इसी के आधार पर मिलेगा)।
  • 1-वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट: DCA / PGDCA / ITI COPA (शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से)।
  • छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्र: सक्षम राजस्व प्राधिकारी (तहसीलदार/एसडीएम) द्वारा जारी।
  • स्थायी जाति प्रमाण पत्र: यदि आप अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं।
  • जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र: जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन क्रमांक (यह अत्यंत आवश्यक है)।
  • वैध पहचान पत्र: आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर: हाल ही में खिंचवाई गई स्व-प्रमाणित रंगीन फोटो एवं स्पष्ट हस्ताक्षर।

बोनस एवं अतिरिक्त अंकों हेतु दस्तावेज़

  • ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट: B.A., B.Sc., B.Com आदि पास होने पर मेरिट में 05 अतिरिक्त अंक जुड़ेंगे।
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) की मार्कशीट: M.A., M.Sc., M.Com आदि पास होने पर 05 अतिरिक्त अंक और जुड़ेंगे (उच्च शिक्षा के कुल 10 अंक)।
  • ग्राम रोजगार सहायक कार्यानुभव प्रमाण पत्र: केवल जनपद पंचायत द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य होगा (प्रतिवर्ष 3 अंक, अधिकतम 15 अंक)।
  • सैलरी स्लिप / बैंक पासबुक स्टेटमेंट: रोजगार सहायक के संपूर्ण कार्य अवधि का बैंक पासबुक खाता विवरण या वेतन पत्रक अनिवार्य रूप से संलग्न होना चाहिए।

सचिव भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरणलिंक्स
CG Gram Panchayat Sachiv Notification PDF DownloadShort Notice
All CG District LinkClick Hare
Sourcehttps://www.prd.cg.gov.in/PSV.aspx

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या 12वीं पास अभ्यर्थी बिना कंप्यूटर डिप्लोमा के पंचायत सचिव के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। 12वीं पास होने के साथ-साथ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Q2. क्या कॉलेज करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक मिलते हैं?

हाँ। उच्चतर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। स्नातक (Graduation) की डिग्री होने पर 5 अंक और स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री होने पर 5 अंक और मिलेंगे। इस तरह कुल 10 अंक मिलेंगे।

Q3. क्या यह भर्ती पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक साथ ऑनलाइन निकाली जाएगी?

नहीं, भर्तियां जिला स्तर पर जिला पंचायतों द्वारा अपने-अपने जिलों में रिक्त पदों के आधार पर निकाली जाती हैं।

Q4. क्या दूसरे जिले के अभ्यर्थी किसी अन्य जिले की पंचायत सचिव भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

स्थानीय मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए अभ्यर्थियों को संबंधित जिले के आधिकारिक विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुसार होगा।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।