CG हिंदी शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 | फ्री सिलेबस pdf डाउनलोड

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत हिंदी विषय की शिक्षक के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए SCERT CG, रायपुर एवं CGSSB द्वारा निर्धारित 100 अंकों का नया पाठ्यक्रम को जानना महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को विषयवार अंक विभाजन और परीक्षा में पूछे जाने वाले टॉपिक्स की जानकारी होना जरूरी है। परीक्षा में भाग ‘अ’ (हिंदी विषय) – 50 अंक, भाग ‘ब’ (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) – 15 अंक तथा भाग ‘स’ (भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन) – 35 अंक शामिल हैं।

100 अंक का विभाजन

भाग (Section)विषय / खंडनिर्धारित अंक
भाग – ‘अ’मुख्य विषय: हिंदी (साहित्य, व्याकरण, शिक्षण व छत्तीसगढ़ी)50 अंक
भाग – ‘ब’बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Child Development & Pedagogy)15 अंक
भाग – ‘स’भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (GS, CG GK, Reasoning, Computer, English)35 अंक
कुल योगसंपूर्ण लिखित परीक्षा पूर्णांक100 अंक

भाग-अ का 50 अंकों का पाठ्यक्रम

हिंदी विषय के पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से 6 प्रमुख इकाइयाँ शामिल हैं।

इकाई 1: हिंदी साहित्य का इतिहास (10 अंक)

  • प्रमुख काल विभाजन: हिंदी साहित्य के कालों का वर्गीकरण।
  • प्रमुख काल एवं प्रवृत्तियाँ: आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल तथा आधुनिक काल की प्रमुख विशेषताएं व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि।

इकाई 2: गद्य खंड (05 अंक)

  • गद्य साहित्य की विधाएँ: कहानी, नाटक/एकांकी, निबंध, रेखाचित्र, संस्मरण, जीवनी, आत्मकथा, यात्रा वृत्तांत, लघुकथा एवं व्यंग्य।

इकाई 3: पद्य खंड (05 अंक)

  • आदिकालीन कवि एवं उनकी प्रमुख रचनाएँ।
  • भक्तिकाल की कविता: सगुण काव्यधारा, निर्गुण काव्यधारा एवं सूफी काव्य।
  • रीतिकाल की कविता: प्रमुख रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त कवि।
  • आधुनिक काल के कवि एवं रचनाएँ: भारतेन्दु युग, द्विवेदी युग, छायावाद एवं प्रगतिवाद।

इकाई 4: हिंदी भाषा का व्यावहारिक व्याकरण (15 अंक)

  • रस: परिभाषा, रस के चार अंग (स्थायी भाव, विभाव, अनुभाव, संचारी भाव) और रस के प्रकार।
  • छंद: परिभाषा, छंद के अंग और भेद (दोहा, सोरठा, चौपाई, सवैया)।
  • अलंकार: शब्दालंकार एवं अर्थालंकार (अनुप्रास, यमक, श्लेष, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, मानवीकरण तथा अतिशयोक्ति अलंकार)।
  • शब्द शक्तियाँ: अभिधा, लक्षणा और व्यंजना।
  • वाक्य परिचय: वाक्य के अंग (उद्देश्य व विधेय) एवं वाक्य भेद (रचना व अर्थ के आधार पर)।
  • विराम चिह्न: प्रमुख विराम चिह्नों के प्रकार व उनका सही प्रयोग।
  • मुहावरे तथा लोकोक्तियाँ: अर्थ एवं वाक्यों में सटीक प्रयोग।
  • अपठित गद्यांश: समझ, भावार्थ एवं गद्यांश पर आधारित प्रश्न।

इकाई 5: हिंदी भाषा शिक्षण / Pedagogy (10 अंक)

  • भाषा शिक्षण की प्रचलित विधियाँ एवं प्रणालियाँ।
  • भाषायी दक्षताएँ (Language Skills): सुनना (L), बोलना (S), पढ़ना (R) और लिखना (W) का क्रमिक विकास एवं मूल्यांकन।

इकाई 6: छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्य (05 अंक)

  • छत्तीसगढ़ी भाषा का उद्भव, विकास, व्याकरणिक विशेषताएं तथा प्रमुख साहित्यकार व उनकी रचनाएँ।

भाग – ‘ब’ – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (कुल 15 अंक)

इकाई 1 – बच्चे का विकास (उच्च प्राथमिक शाला बालक)

विकास की अवधारणा एवं उसका सीखने से संबंध, वंशानुक्रम व वातावरण का प्रभाव, बुद्धिमत्ता व बहुआयामी बुद्धि, भाषा एवं विचार, सीखने वालों के मध्य वैयक्तिक व भाषायी विभिन्नता, सतत एवं समग्र मूल्यांकन (CCE)।

इकाई 2 – समावेशी शिक्षा की अवधारणा

वंचित व कमजोर पृष्ठभूमि, सीखने में कठिनाई/दिव्यांगता वाले बच्चे, सृजनात्मक एवं विशिष्ट योग्यता वाले बालकों का शिक्षण।

इकाई 3 – सीखना एवं शिक्षाशास्त्र (Learning & Pedagogy)

सीखने की व्यूह रचना, सामाजिक परिप्रेक्ष्य, समस्या समाधान, संज्ञान एवं संवेग, अभिप्रेरणा व सीखना।

भाग-स: भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन का 35 अंकों का पाठ्यक्रम

सामान्य हिंदी (05 अंक)

  • स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, समास रचना एवं प्रकार, संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग संधि), व्याकरणिक अशुद्धियाँ, शब्द रचना (उपसर्ग, प्रत्यय), शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी), पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द।

General English (05 Marks)

  • Number, Gender, Articles, Parts of Speech (Noun, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Preposition & Conjunctions), Synonyms, Antonyms, Homonyms, One word substitution, Spellings, Prefixes/Suffixes, Proverb and Idioms, Active/Passive Voice, Sentences (Declarative, Negative, Interrogative, Imperative, Exclamatory), Punctuations.

सामान्य मानसिक योग्यता / Reasoning (10 अंक)

  • तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी (Analogy), आंकिक योग्यता, आकाशीय संबंध, विषमता पहचानना, सांकेतिक भाषा (Coding-Decoding), छिपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएँ, चित्रों का मिलान, घन संबंधी पैटर्न आदि।

कंप्यूटर शिक्षा (05 अंक)

  • कंप्यूटर का परिचय, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर (CPU, ALU, CU, Memory, Input/Output Devices), प्रिंटर के प्रकार (इंकजेट, लेजरजेट, डॉट मैट्रिक्स, थर्मल), ऑपरेटिंग सिस्टम (MS-DOS, Windows, Linux), MS Office (MS Word, MS Excel, MS PowerPoint), इंटरनेट का उपयोग (ई-मेल, सर्च इंजन), एंटीवायरस एवं सुरक्षा, मल्टीमीडिया तथा स्टोरेज डिवाइसेज।

सामान्य ज्ञान / General Studies (10 अंक)

  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था व संविधान: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य, सूचना का अधिकार (RTI), संसद (लोकसभा, राज्यसभा) व चुनाव प्रणाली।
  • भारतीय इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन: 1857 से 1947 का स्वतंत्रता संग्राम एवं 1947 के बाद का घटनाक्रम।
  • भूगोल: भारत एवं विश्व का सामान्य भूगोल।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि व ग्रामीण विकास, बैंकिंग प्रणाली, वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम।
  • सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की मूलभूत जानकारी।
  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (CG GK): इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रमुख शासकीय योजनाएं, पुरस्कार-सम्मान, लोकगीत-संगीत, परंपराएं एवं महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
  • नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020): भाग-1 (स्कूल शिक्षा)।

अन्य विषयों का सिलेबस भी देखें:

आधिकारिक डाउनलोड लिंक्स (Official PDF Downloads)

महत्वपूर्ण डाउनलोड लिंकलिंक पर क्लिक करें
Hindi Syllabus PDF Downloadडाउनलोड करें
CGSSB आधिकारिक पोर्टलcgssb.cgstate.gov.in

FAQs

Q1. हिंदी शिक्षक भर्ती परीक्षा कुल कितने अंकों की होगी?

उत्तर: CG शिक्षक हिंदी भर्ती परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q2. हिंदी विषय (भाग-अ) से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे?

उत्तर: परीक्षा के भाग-अ में हिंदी विषय से कुल 50 अंक के प्रश्न होंगे। इसमें हिंदी साहित्य का इतिहास 10 अंक, गद्य 5 अंक, पद्य 5 अंक, व्यावहारिक व्याकरण 15 अंक, हिंदी भाषा शिक्षण 10 अंक तथा छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य 5 अंक शामिल हैं।

Q3. क्या CG शिक्षक हिंदी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

उत्तर: हाँ, परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक (0.25 अंक) काटे जाएंगे।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।