छत्तीसगढ़ में शिक्षक वर्ग-2 (संस्कृत विषय) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए CG Teacher Sanskrit Syllabus 2026 को समझना बेहद जरूरी है। SCERT CG, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) द्वारा निर्धारित नए 100 अंक के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार संस्कृत शिक्षक परीक्षा की तैयारी की जा सकती है।
CG शिक्षक भर्ती संस्कृत सिलेबस 2026 को मुख्य रूप से 3 भागों में समझा जा सकता है— भाग ‘अ’ (मुख्य विषय संस्कृत – 50 अंक), भाग ‘ब’ (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र – 15 अंक) और भाग ‘स’ (भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन – 35 अंक)।
इस लेख में आपको CG Sanskrit Teacher Syllabus 2026, संस्कृत व्याकरण, काव्य, गद्यांश, छन्द-अलंकार, 100 अंकों का Marks Distribution, परीक्षा पैटर्न और उपलब्ध Question Paper/Model Paper से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही, आप यहां CG Teacher Sanskrit Syllabus PDF Download भी कर सकते हैं।
CG Teacher Sanskrit Syllabus 2026 – 100 अंक का मुख्य विभाजन
| भाग | विषय / खंड | निर्धारित अंक |
|---|---|---|
| भाग – ‘अ’ | मुख्य विषय: संस्कृत (व्याकरण, वाक्य रचना, काव्यांश व गद्यांश) | 50 अंक |
| भाग – ‘ब’ | बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Child Development & Pedagogy) | 15 अंक |
| भाग – ‘स’ | भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (GS, CG GK, Reasoning, Computer, English, Hindi) | 35 अंक |
| कुल पूर्णांक | संपूर्ण लिखित परीक्षा योग | 100 अंक |
CG Sanskrit Teacher Vyakaran & Kavya Syllabus – मुख्य विषय संस्कृत (50 अंक)
मुख्य विषय संस्कृत को 4 प्रमुख इकाइयों में बांटा गया है:
1. CG Teacher Sanskrit Vyakaran Syllabus – संस्कृत व्याकरण (20 अंक)
- वर्ण व उच्चारण स्थान: माहेश्वर सूत्र एवं वर्णों के उच्चारण स्थान (कण्ठ, तालु, मूर्धा आदि)।
- शब्दरूप:
- स्वरान्त: बालक, फल, पत्र, मति, कवि, वारि, नदी, कुमारी, गुरु, मधु, वधू।
- व्यञ्जनान्त: राजन्, जगत्, भवत्, आत्मन्, चन्द्रमस्, विद्वस्, पथिन्।
- सर्वनाम: सर्व, किम्, तत्, एतत्, अस्मद्, युष्मद्।
- संख्या: शतम् यावत् (1 से 100 तक संस्कृत संख्याएं)।
- अपठित-अवबोधन: संस्कृत अपठित गद्यांश बोध।
- धातुरूप (5 लकार – लट्, लृट्, लङ्, लोट्, विधिलिङ्): पठ्, पच्, भू, कृ, खेल, लिख्, दृश्, स्था, तुद्, तुष्, रुध्, लभ्, रूच्।
- कारक एवं विभक्तियां: कारक परिचय, उपपद विभक्तियां व उनके प्रयोग।
- प्रत्यय:
- कृदन्त: ल्यप्, शतृ, शानच्, तुमुन्।
- तद्धित: त्व, तल, ठक्, मतुप्, तरप्, तमप्।
- सन्धि: स्वर सन्धि (दीर्घ, गुण, यण, वृद्धि, अयादि), व्यञ्जन सन्धि एवं विसर्ग सन्धि।
- समास: तत्पुरुष, कर्मधारय, द्विगु, द्वन्द्व एवं बहुव्रीहि समास।
- अव्यय पद: अद्य, श्वः, ह्यः, उच्चैः, नीचैः, शनैः, अपि, च, अत्र, तत्र, अन्यत्र, सर्वत्र, एकत्र, कुत्र, यत्र, इदानीम्, तदानीम्, अधुना, सम्प्रति, यदा, कदा, तदा, सहसा, एकदा, सर्वथा, सदा, सर्वदा, न, सह, शीघ्रम्।
- उपसर्ग: संस्कृत के 22 उपसर्ग।
- समय बोधनम्: घटी आधारित समय ज्ञान (सपाद, सार्ध, पादोन आदि)।
2. वाक्य रचना एवं अपठित बोध – संस्कृत सिलेबस (10 अंक)
- व्याकरणिक नियमों के प्रयोग पर आधारित शुद्ध-अशुद्ध वाक्य निर्णय।
- अपठित अनुच्छेदों का अवबोधन, संस्कृत अनुवाद एवं प्रश्नोत्तर।
- लघु संस्कृत निबन्ध (संस्कृत भाषा, साहित्य एवं संस्कृति पर आधारित)।
3. CG Sanskrit Teacher Kavya Syllabus – काव्यांश (10 अंक)
- रघुवंशमहाकाव्यम् (महाकवि कालिदास): प्रथम सर्ग (1 से 25 श्लोक)।
- अभिज्ञान शाकुन्तलम् (कालिदास): चतुर्थः अंकः (विदाई प्रसंग)।
- श्रीमद्भगवद्गीता: द्वितीयः अध्यायः (सांख्य योग)।
4. CG Sanskrit Teacher Literature & Kavyashastra Syllabus (10 अंक)
- शुकनासोपदेशः: बाणभट्टकृत कादम्बरी के अंतर्गत लक्ष्मीवर्णन के प्रसंग से लेकर ‘स्वल्पसत्त्वमुन्मतीकरोति’ तक।
- पञ्चतन्त्रम्: विष्णु शर्मा कृत कथा साहित्य।
- कवि परिचय: कालिदास, भास, भवभूति, शूद्रक, भारवि, श्रीहर्ष एवं भर्तृहरि का जीवन व रचनाएं।
- संस्कृत सुभाषित: प्रमुख सूक्तियों का ज्ञान एवं भावार्थ।
- छन्द ज्ञान: अनुष्टुप्, उपजाति, वंशस्थ, वसन्ततिलका, मालिनी, स्रग्धरा एवं शार्दूलविक्रीडित।
- अलंकार: अनुप्रास, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, यमक, श्लेष एवं अर्थान्तरन्यास।
- वैदिक साहित्य: चारों वेदों का सामान्य परिचय, ईशावास्योपनिषद् एवं तैत्तिरीयोपनिषद्।
CG Shikshak Sanskrit Pedagogy Syllabus – बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (15 अंक)
- इकाई 1: बच्चे का विकास (उच्च प्राथमिक शाला बालक): विकास की अवधारणा एवं सीखने से संबंध, वंशानुक्रम व वातावरण, बहुआयामी बुद्धि, व्यक्तिगत विभिन्नता, सतत एवं समग्र मूल्यांकन (CCE)।
- इकाई 2: समावेशी शिक्षा की अवधारणा: विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, वंचित बालक एवं दिव्यांगता।
- इकाई 3: सीखना एवं शिक्षाशास्त्र: सीखने के सिद्धांत, समस्या समाधान, संज्ञान एवं संवेग, अभिप्रेरणा।
CG Teacher Sanskrit Marks Distribution – भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (35 अंक)
- 1. सामान्य हिंदी (05 अंक): संधि, समास, शब्द रचना (उपसर्ग, प्रत्यय), तत्सम-तद्भव, विलोम, पर्यायवाची, मुहावरे।
- 2. General English (05 Marks): Parts of Speech, Articles, Voice, Tense, Vocabulary, One word substitution.
- 3. सामान्य मानसिक योग्यता / Reasoning (10 अंक): तार्किक तर्कशक्ति, एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, पैटर्न, गणितीय संक्रियाएं।
- 4. कंप्यूटर शिक्षा (05 अंक): हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर, प्रिंटर, ऑपरेटिंग सिस्टम, MS Office, इंटरनेट, एंटीवायरस।
- 5. सामान्य ज्ञान / General Studies (10 अंक):
- भारतीय संविधान व राजनीतिक व्यवस्था (मौलिक कर्तव्य, RTI, चुनाव)।
- भारतीय इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन (1857-1947)।
- भारत एवं विश्व का भूगोल तथा अर्थव्यवस्था।
- सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान)।
- छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG GK): इतिहास, भूगोल, संस्कृति, लोकगीत, शासकीय योजनाएं।
- नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020): भाग-1 स्कूल शिक्षा।
अन्य विषयों का सिलेबस भी देखें:
- CG शिक्षक भर्ती हिंदी सिलेबस 2026
- CG शिक्षक गणित 100 अंक सिलेबस →
- CG शिक्षक भर्ती सामाजिक विज्ञान सिलेबस 2026→
CG Teacher Sanskrit Syllabus PDF Download – आधिकारिक PDF
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक |
|---|---|
| CG Teacher Sanskrit Syllabus PDF Download | PDF डाउनलोड करें |
| CGSSB Official Website | आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: CG Sanskrit Teacher Syllabus 2026 में व्याकरण से कितने अंक?
उत्तर: संस्कृत व्याकरण (शब्दरूप, धातुरूप, संधि, समास, प्रत्यय, कारक, अव्यय) से सीधे 20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q2: CG Teacher Sanskrit Syllabus में कौन-कौन से साहित्यिक ग्रंथ हैं?
उत्तर: काव्यांश एवं गद्यांश खंड में रघुवंशम् (प्रथम सर्ग 1-25 श्लोक), अभिज्ञानशाकुन्तलम् (चतुर्थ अंक), भगवद्गीता (द्वितीय अध्याय), कादम्बरी (शुकनासोपदेश), पंचतंत्र और ईशावास्योपनिषद् शामिल हैं।
Q3: CG Sanskrit Teacher Exam में छन्द और अलंकार से प्रश्न आएंगे?
उत्तर: हाँ, निर्धारित 7 प्रमुख छन्द (अनुष्टुप्, उपजाति, वंशस्थ, वसन्ततिलका, मालिनी, स्रग्धरा, शार्दूलविक्रीडित) और 7 प्रमुख अलंकार (अनुप्रास, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, यमक, श्लेष, अर्थान्तरन्यास) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q4: CG Sanskrit Teacher Exam Pattern 2026 में Negative Marking है?
उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
💬 3 टिप्पणियां (Comments)