CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 | CG शिक्षक भर्ती कृषि (वर्ग 2) परीक्षा पैटर्न एवं टॉपिक-वार सिलेबस

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल – CGSSB) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कृषि विषय के शिक्षकों (वर्ग 2) के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित की जाती है। यदि आप CG Teacher Agriculture Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आधिकारिक CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न को समझना आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है।

इस लेख में आपको CG Teacher Varg 2 Agriculture Syllabus 2026, अंक विभाजन (Weightage), विस्तृत टॉपिक सूची तथा CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 PDF डाउनलोड से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी सरल भाषा में प्रदान की गई है।

CG Krishi Shikshak Recruitment 2026 – मुख्य विवरण

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
परीक्षा संचालक मण्डलछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर CGSSB
पद का नामशिक्षक (कृषि) / Teacher (Agriculture) – वर्ग 2
विभागस्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
कुल अंक (Total Marks)100 अंक (100 Marks)
प्रश्नों के प्रकारवस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in / vyapamcg.cgstate.gov.in
आधिकारिक पाठ्यक्रमSCERT CG, रायपुर द्वारा अनुमोदित

CG Teacher Agriculture Exam Pattern 2026 (अंक विभाजन)

CG शिक्षक भर्ती कृषि सिलेबस 2026 के अनुसार परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसे तीन प्रमुख भागों (भाग ‘अ’, भाग ‘ब’, एवं भाग ‘स’) में विभाजित किया गया है:

क्र.भाग / विषय वस्तुकुल अंक
भाग अकृषि विषय (Agriculture Core)50 अंक
1.सामान्य कृषि एवं कृषि मौसम विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी एवं जल प्रबंधन10 अंक
2.शस्य विज्ञान एवं उद्यान शास्त्र10 अंक
3.कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि कीट, कृषि पादप रोग एवं मृदा विज्ञान10 अंक
4.पशुपालन, मत्स्यपालन, कुक्कुटपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी10 अंक
5.कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित10 अंक
भाग बबाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Pedagogy & CDP)15 अंक
भाग सभाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (Language & GS)35 अंक
1.सामान्य हिंदी05 अंक
2.General English05 अंक
3.सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning)10 अंक
4.कम्प्यूटर शिक्षा (Computer Literacy)05 अंक
5.सामान्य ज्ञान (General Knowledge & NEP 2020)10 अंक
कुल योग (Total)100 अंक

CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 – विस्तृत पाठ्यक्रम (Section-Wise)

भाग ‘अ’ – कृषि विषय (Core Agriculture – 50 अंक)

1. सामान्य कृषि एवं कृषि मौसम विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी एवं जल प्रबंधन (10 अंक)

  • (अ) सामान्य कृषि: कृषि सम्बंधी क्रांतियाँ, भारत व छत्तीसगढ़ में क्षेत्र उत्पादन एवं विभिन्न फसलों की उत्पादकता, उर्वरक खपत, भारत और छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संगठन (ICAR, IRRI, IARI, IGKV आदि)।
  • (ब) कृषि मौसम विज्ञान: वायुमंडल की संरचना, मौसम के तत्व, मौसम और जलवायु में अंतर, संघनन के प्रकार, मौसम वेधशाला में प्रयुक्त उपकरण, मौसम पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन का फसल उत्पादन से संबंध, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन क्षरण।
  • (स) कृषि अभियांत्रिकी: सर्वेक्षण और लेवलिंग के प्रकार, उपकरण और विधियाँ, सिंचाई परियोजनाओं का वर्गीकरण, जल स्रोत, सिंचाई माप और उपकरण, मृदा अपरदन (प्रकार व अभियांत्रिक नियंत्रण उपाय), भूपरिष्करण (Tillage), अंतरा शस्यन, पौध संरक्षण और कटाई के उपकरण, भूमि विकास और मृदा संरक्षण के उपाय।
  • (द) जल प्रबंधन: परिभाषा और उद्देश्य, भारत व छत्तीसगढ़ में जल संसाधन और सिंचाई विकास, मृदा-पौधे-जल संबंध, मृदा नमी आकलन की विधियाँ, वाष्पोत्सर्जन (Evapotranspiration) और फसल जल आवश्यकता, प्रभावी वर्षा, सिंचाई समय निर्धारण, सिंचाई के तरीके, सिंचाई जल मापन, सिंचाई दक्षता और जल उपयोग दक्षता, विभिन्न फसलों की जल आवश्यकताएं, जलग्रहण प्रबंधन (Watershed Management), जल निकासी का महत्व एवं विधियाँ।

2. शस्य विज्ञान एवं उद्यान शास्त्र (Agronomy & Horticulture – 10 अंक)

  • (अ) शस्य विज्ञान (Agronomy):
    • परिभाषा, संभावना, महत्व एवं अन्य विज्ञानों से संबंध, भारत और छत्तीसगढ़ के कृषि-जलवायु क्षेत्र (Agro-Climatic Zones), फसलों का वर्गीकरण व फसल उत्पादन को प्रभावित करने वाले कारक।
    • जुताई, फसल प्रणाली, कृषि प्रणाली, फसल चक्र, फसल विविविधीकरण, सतत कृषि, वर्षा आधारित खेती, शुष्क खेती।
    • खरपतवार का वर्गीकरण व खरपतवार प्रबंधन।
    • फसलों की अनुशंसित कृषि पद्धतियाँ: उत्पत्ति, भौगोलिक वितरण, आर्थिक महत्व, मिट्टी, जलवायु आवश्यकता, उन्नत किस्में, कर्षण क्रियाएं, उपज, उर्वरक, खरपतवार, कीट एवं रोग प्रबंधन — गेहूं, मक्का, मूंग, सरसों, धान, अरहर, सोयाबीन, चना, सूरजमुखी, गन्ना, कपास, मूंगफली, अश्वगंधा, सफेद मूसली, एलोवेरा, तुलसी।
  • (ब) उद्यानिकी (Horticulture):
    • परिभाषा, महत्व एवं विभाजन, फलों की उन्नत कृषि पद्धतियां — आम, कटहल, काजू, अमरूद, पपीता, केला और नींबू वर्गीय फल।
    • सब्जी फसलें — आलू, टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, गांठगोभी, कद्दूवर्गीय एवं कंद फसलें।
    • फूलों की फसलें — गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, डहेलिया और ग्लैडियोलस।
    • मसाले और सुगंधित पौधे — हल्दी, अदरक, और लहसुन।
    • फलों के सधाई और छंटाई (Training & Pruning) के सिद्धांत और विधियां।
    • शोभाकार उद्यान (Ornamental Gardening), पौधों का प्रवर्धन (Plant Propagation – विधियां, लाभ-हानि), लैंडस्केप गार्डनिंग की शैलियां और सिद्धांत, लॉन (Lawn)।
    • फल और सब्जियों के खराब होने के कारण, परिरक्षण तकनीकें (निर्जलीकरण, सुखाना, कैनिंग और बॉटलिंग), आचार, जैम, जेली, स्क्वैश, केचप, सॉस और चिप्स तैयार करने के सिद्धांत और विधियां।

3. कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि कीट, कृषि पादप रोग एवं मृदा विज्ञान (10 अंक)

  • (अ) कृषि प्रसार शिक्षा (Extension Education): कृषि विस्तार का अर्थ, परिभाषा, क्षेत्र और महत्व, सामुदायिक विकास और प्रसार शिक्षा में अंतर, कृषि एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रम, संचार, प्रसार सेवाओं व विधियों का वर्गीकरण।
  • (ब) कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural Economics):
    • अर्थशास्त्र एवं कृषि अर्थशास्त्र का अर्थ, परिभाषा, विभाजन व मूलभूत अवधारणाएं।
    • कृषि वित्त एवं सहकारिता: कृषि वित्त की परिभाषा, सीमाएं, प्रमुख स्रोत (लाभ-हानि), सहकारिता की परिभाषा, महत्व, सिद्धांत एवं सहकारी संगठनों का गठन, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और फसल ऋण योजनाएं।
  • (स) कीट विज्ञान (Entomology):
    • द्विनाम प्रणाली के अनुसार वर्गीकरण, कृषि के महत्वपूर्ण संघ (एनेलिड, मोलस्का और आर्थ्रोपोडा), वर्ग (ऐरेक्निडा, क्रस्टेशिया, मिरियापोडा और इन्सेक्टा)।
    • टिड्डा, तिलचट्टा एवं केंचुआ की शारीरिकी, पारिस्थितिकी व कार्यिकी।
    • छत्तीसगढ़ के प्रमुख अनाज, दलहन और तिलहन के कीट, एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM), लाभकारी कीट और भंडारित अनाज के कीट।
  • (द) पादप रोग विज्ञान (Plant Pathology):
    • पादप रोगजनक और उनका वर्गीकरण, महत्वपूर्ण फसलों के प्रमुख रोग, पादप रोग नियंत्रण के सिद्धांत और विधियां, कीटनाशकों एवं कवकनाशियों (Fungicides) का परिचयात्मक ज्ञान व अनुप्रयोग विधि।
  • (ई) मृदा विज्ञान (Soil Science):
    • मृदा के भौतिक गुण, छत्तीसगढ़ की प्रमुख मृदाएं, ह्यूमस, अनुपात, आवश्यक पादप पोषक तत्व (भूमिका, रूप, गतिशीलता, कमी व विषाक्तता लक्षण), समस्याग्रस्त मृदाएं (Problematic Soils) और उनका प्रबंधन, मृदा उर्वरता और उत्पादकता, उर्वरक उपयोग दक्षता को प्रभावित करने वाले कारक, खाद और उर्वरकों के विभिन्न प्रकार।

4. पशुपालन, मत्स्यपालन, कुक्कुटपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी (Animal Husbandry & Dairy – 10 अंक)

  • (अ) पशु पालन:
    • परिचय एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के बाह्य अंगों की जानकारी, पाचन तंत्र, प्रजनन तंत्र एवं दुग्ध क्षरण तंत्र।
    • पशु प्रजनन, कृत्रिम गर्भाधान (AI – अर्थ, महत्व, क्रियाविधि व सावधानियां), गाय, भैंस, बकरी, भेड़ की उन्नत व संकर नस्लें, पशुओं की जांच (Score Card विधि, आयु व भार ज्ञात करना)।
    • पशु प्रबंध (आवास व्यवस्था, सींगरोधन, बधियाकरण, चिन्हित करना, वश में करना)।
    • आहार एवं पोषण (आदर्श आहार, पोषक मान, डेयरी पशुओं में पोषण सिद्धांत, संतुलित आहार गणना), चारे का संरक्षण (साइलेज एवं हे निर्माण विधि), खरीफ एवं रबी के प्रमुख चारे।
    • पशु चिकित्सा (प्रमुख उपकरण, सामान्य औषधियां), पशु रोग (खुरपका-मुंहपका, पशु-प्लेग, लंगड़ी, गलघोंटू, एन्थ्रेक्स, थनैला, दुग्ध ज्वार आदि लक्षण व बचाव)।
  • (ब) मत्स्य पालन (Fisheries): प्रमुख प्रजातियों का परिचय, मछलियों का आहार, मछली पालन तकनीक एवं मत्स्य-बीज उत्पादन तकनीक।
  • (स) कुक्कुट पालन (Poultry Farming):
    • मुर्गीपालन परिचय, नस्लें, अंडे की आंतरिक संरचना, उद्भवन (Incubation), अंडज उत्पत्ति, इन्क्यूबेटर व ब्रूडर कार्यविधि।
    • आदर्श कुक्कुट शाला मॉडल, आवास प्रणालियां (Deep Litter System), कुक्कुट आहार (स्टार्टर, ग्रोअर, ब्रायलर एवं लेयर हेतु संतुलित आहार गणना)।
    • कुक्कुट रोग व चिकित्सा (पुलोरम, फाउलपॉक्स, रानीखेत, कॉक्सीडियोसिस, बर्ड फ्लू, CRD)।
  • (द) दुग्ध प्रौद्योगिकी (Dairy Technology):
    • डेयरी विकास योजनाएं, श्वेत क्रांति (White Revolution), दुग्ध सहकारिता (अमूल मॉडल), दुग्ध दोहन विधियां, दूध संसाधन (पाश्चुरीकरण, निर्जर्मीकरण, समांगीकरण, मानकीकरण)।
    • डेयरी उपकरण (लैक्टोमीटर, क्रीम सेपरेटर, ब्यूटाइरोमीटर), दूध का संघटन, खीस (Colostrum), दुग्ध पदार्थ (दही, पनीर, खोआ, टोण्ड/डबल टोण्ड दूध), क्रीम, मक्खन, घी, संघनित दुग्ध, दुग्ध चूर्ण, श्रीखण्ड, आइसक्रीम, कृत्रिम दूध व ऑक्सीटोसिन हार्मोन के प्रभाव।

5. कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (Elements of Science & Maths – 10 अंक)

  • (अ) कृषि भौतिक विज्ञान (Physics):
    • घर्षण एवं गुरुत्वाकर्षण
    • साधारण यंत्र
    • प्रकाश
    • ऊष्मागतिकी
    • विद्युत्
  • (ब) कृषि रसायन विज्ञान (Chemistry):
    • आयनिक सिद्धान्त
    • कार्बनिक रसायन
    • हाइड्रोकार्बन
    • आयतनात्मक विश्लेषण
    • किण्वन, ऐल्कोहॉल एवं यूरिया निर्माण विधियां व परीक्षण, जैव रसायन (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, एन्जाइम्स)।
  • (स) कृषि गणित (Mathematics):
    • गणितीय श्रेणी
    • त्रिकोणमिति
    • लघुगणक एवं प्रति लघुगणक।
    • क्षेत्रमिति
    • सांख्यिकी
  • (द) कृषि वनस्पति विज्ञान (Botany):
    • पादप वर्गीकरण एवं कुल
    • आनुवांशिकी
    • पादप कार्यिकी

अन्य विषयों का सिलेबस भी देखें

भाग ‘ब’ – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Pedagogy – 15 अंक)

  • इकाई 1: बच्चे का विकास (उच्च प्राथमिक शाला बालक): विकास की अवधारणा व सीखने से संबंध, विकास के सिद्धांत, वंशानुक्रम व वातावरण का प्रभाव, बहु-आयामी बुद्धि, भाषा एवं विचार, वैयक्तिक विभिन्नताएं, सीखने हेतु मूल्यांकन व सीखने के मूल्यांकन में अंतर, सतत एवं समग्र मूल्यांकन (CCE)।
  • इकाई 2: समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे: वंचित व कमजोर वर्ग के बच्चों का शिक्षण, सीखने में कठिनाई/दिव्यांगता वाले बच्चे, सृजनात्मक एवं विशिष्ट योग्यता वाले बच्चे।
  • इकाई 3: सीखना एवं शिक्षाशास्त्र: सीखने-सिखाने के आधारभूत तरीके, बच्चों के सीखने की व्यूह रचना, सामाजिक क्रियाकलाप के रूप में सीखना, समस्या समाधान, संज्ञान एवं संवेग, अभिप्रेरणा व सीखना।

भाग ‘स’ – भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (General Studies – 35 अंक)

1. सामान्य हिंदी (05 अंक)

  • स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक।
  • समास रचना एवं प्रकार, संधि (स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि), व्याकरणिक अशुद्धियाँ।
  • शब्द रचना (उपसर्ग, प्रत्यय), शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी), पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द।

2. General English (05 Marks)

  • Number, Gender, Articles.
  • Parts of Speech: Noun, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Preposition, Conjunctions.
  • Vocabulary: Synonyms, Antonyms, Homonyms, One word substitution, Spellings, Prefixes & Suffixes.
  • Proverb and Idioms, Active/Passive Voice.
  • Sentences: Declarative, Negative, Interrogative, Imperative, Exclamatory, Punctuations.

3. सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning – 10 अंक)

  • तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, आंकिक योग्यता, आकाशीय संबंध।
  • विषमता पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, अक्षर/अंक/चित्रों द्वारा संबंध देखना।
  • सांकेतिक भाषा (Coding-Decoding), छुपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएं, चित्रों का मिलान, घन संबंधी विभिन्न पैटर्न।

4. कम्प्यूटर शिक्षा (Computer – 05 अंक)

  • कम्प्यूटर का परिचय, उपयोग (शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य, संचार आदि)।
  • प्रमुख भाग: हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, CPU, ALU, CU, Memory, Input/Output Devices (कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, प्रिंटर, मॉनिटर आदि)।
  • प्रिंटर के प्रकार: इंकजेट, लेजरजेट, डॉट मैट्रिक्स, थर्मल।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: MS-DOS, Windows, macOS, Linux, Ubuntu.
  • MS Office: MS Word, MS Excel, MS PowerPoint का कार्यालयीन उपयोग।
  • इंटरनेट का उपयोग: Email (CC, BCC), सर्च इंजन (Google, YouTube), साइबर सुरक्षा व एंटीवायरस, मल्टीमीडिया, स्टोरेज डिवाइसेस।

5. सामान्य ज्ञान (General Knowledge – 10 अंक)

  • भारतीय संविधान व राजव्यवस्था: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य, संविधान अधिकार, सूचना का अधिकार (RTI), लोकतंत्र एवं संसद (लोकसभा, राज्यसभा)।
  • भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन: भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, 1857 से 1947 का स्वतंत्रता संग्राम तथा 1947 के बाद का घटनाक्रम।
  • भूगोल: सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: सामाजिक एवं आर्थिक विकास, GDP, प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि व ग्रामीण विकास, बैंकिंग प्रणाली।
  • सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की मूलभूत अवधारणाएं।
  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान: इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार-सम्मान, परंपराएं, लोकगीत-संगीत एवं प्रमुख व्यक्तित्व।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020): भाग-1 (स्कूल शिक्षा)।

CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक पाठ्यक्रम को निम्नलिखित सरल चरणों से प्राप्त कर सकते हैं:

  1. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Syllabus या संबंधित Recruitment सेक्शन में जाएं।
  3. Teacher (Agriculture) / शिक्षक–कृषि से संबंधित पाठ्यक्रम की PDF खोजें।
  4. उपलब्ध Syllabus PDF को डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख लें।

CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 की तैयारी कैसे करें?

  1. कृषि विषय (50 अंक) पर विशेष ध्यान दें: कुल 100 अंकों में कृषि विषय का 50% वेटेज है। इसलिए शस्य विज्ञान, उद्यानिकी, मृदा विज्ञान और पशुपालन जैसे प्रमुख विषयों की अच्छी तैयारी करें।
  2. छत्तीसगढ़ के कृषि संबंधी तथ्यों पर फोकस करें: छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसलें, कृषि-जलवायु क्षेत्र, मृदा के प्रकार, सिंचाई, स्थानीय कीट एवं रोग आदि महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अच्छी तरह पढ़ें।
  3. CDP और अन्य विषयों की भी तैयारी करें: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के साथ भाषा, रीजनिंग और कंप्यूटर जैसे विषयों को भी नजरअंदाज न करें। इन विषयों के अंक भी परीक्षा में महत्वपूर्ण हैं।
  4. NEP 2020 और शिक्षाशास्त्र पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, बाल-केंद्रित शिक्षा, मूल्यांकन पद्धति और शिक्षण-अधिगम से जुड़े महत्वपूर्ण concepts को अच्छी तरह समझें।

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 PDFयहाँ क्लिक करके PDF डाउनलोड करें
CG Teacher English Previous Year Papers (PYQ)SEDT 2019
Teacher Agriculture Official Notificationयहाँ क्लिक करके PDF डाउनलोड करें
CGSSB आधिकारिक पोर्टलआधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. CG Teacher Agriculture 2026 की परीक्षा कुल कितने अंकों की होगी?

उत्तर: आधिकारिक पाठ्यक्रम के अनुसार CG Teacher Agriculture 2026 परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

Q2. CG शिक्षक भर्ती कृषि परीक्षा में कृषि विषय का कितना वेटेज है?

उत्तर: कृषि विषय भाग ‘अ’ से कुल 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कृषि से संबंधित 5 प्रमुख इकाइयाँ शामिल हैं और प्रत्येक इकाई का वेटेज 10 अंक है।

Q3. क्या CG Teacher Agriculture Syllabus 2026 में कंप्यूटर और रीजनिंग भी शामिल हैं?

उत्तर: हाँ, पाठ्यक्रम में सामान्य मानसिक योग्यता (रीजनिंग) के 10 अंक और कंप्यूटर शिक्षा के 5 अंक शामिल हैं।

Q4. छत्तीसगढ़ शिक्षक कृषि भर्ती परीक्षा का आयोजन कौन करता है?

उत्तर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB) द्वारा शिक्षक (कृषि) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसे पहले CG Vyapam के नाम से जाना जाता था।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।