दोस्तों, भारतीय डाक (India Post) विभाग ने 23,757 पदों के लिए India Post GDS Vacancy 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। अगर आप भी 10वीं पास हैं और India Post GDS 2026 भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बहुत ही सरल हिंदी में बताएंगे कि India Post GDS Recruitment 2026 के लिए पात्रता, उम्र सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट की गणना कैसे होगी।
India Post GDS Vacancy 2026 – संक्षिप्त विवरण
| विवरण | आधिकारिक जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन नियोजन 2026 |
| विभाग | डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार |
| अधिसूचना संख्या | 17-12/2026-जीडीएस (अनुसूची-II) |
| पद का नाम | शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM), डाक सेवक |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास (गणित व अंग्रेजी अनिवार्य) + स्थानीय भाषा का ज्ञान |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) |
| चयन प्रक्रिया | बिना परीक्षा, 10वीं के अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर |
| आवेदन का माध्यम | 100% ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | indiapost.gov.in/gdsonlineengagement |
India Post GDS Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
| गतिविधि (Event) | समय-सारणी / अंतिम तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन एक बार का पंजीकरण (OTR) | 31.08.2026 से 19.09.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भुगतान | 02.09.2026 से 21.09.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार (Edit Window) | 23.09.2026 से 24.09.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| मेरिट लिस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन | परिणाम जारी होने के बाद (DV के लिए 15 दिन का समय) |
GDS Vacancy 2026 – पद विवरण एवं वेतनमान (TRCA)
| पद का नाम (Post Name) | प्रारंभिक मूल TRCA स्लैब (मासिक) | अन्य लाभ |
|---|---|---|
| शाखा पोस्टमास्टर (BPM) | ₹12,000 – ₹29,380 | 3% वार्षिक वृद्धि, DA, ग्रेच्युटी एवं सेवा समाप्ति लाभ |
| सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) / डाक सेवक | ₹10,000 – ₹24,470 | 3% वार्षिक वृद्धि, DA, ग्रेच्युटी एवं सेवा समाप्ति लाभ |
GDS Recruitment 2026 Eligibility – पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- 10वीं कक्षा उत्तीर्ण (Matriculation): किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) पास होना अनिवार्य है।
- गणित और अंग्रेजी अनिवार्य: 10वीं कक्षा की मार्कशीट में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषय अनिवार्य रूप से होने चाहिए और आप इनमें पास होने चाहिए।
- स्थानीय भाषा का ज्ञान (Local Language): आपने जिस भी राज्य/सर्किल से आवेदन किया है, वहां की निर्धारित आधिकारिक स्थानीय भाषा (जैसे छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के लिए हिंदी, महाराष्ट्र के लिए मराठी आदि) कम से कम 10वीं कक्षा तक एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी होनी चाहिए।
अन्य आवश्यकताएं
India Post GDS में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण के अलावा, ग्रामीण डाक सेवक के रूप में फील्ड में काम करने के लिए आपके पास ये 4 बुनियादी योग्यताएं भी होनी चाहिए:
- कंप्यूटर और स्मार्टफोन का बुनियादी ज्ञान: आज के समय में डाक विभाग की लगभग सभी सेवाएं (जैसे IPPB बैंकिंग, पार्सल ट्रैकिंग) डिजिटल हो चुकी हैं। इसलिए आपको कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन चलाने का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। इसके लिए जॉइनिंग के समय आपको एक साधारण Declaration Form देना होता है।
- साइकिल या बाइक चलाने का ज्ञान: डाक सेवक और ABPM का मुख्य काम घर-घर जाकर डाक और पार्सल पहुंचाना होता है। इसलिए आपको साइकिल, स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाने आना चाहिए ।
- आजीविका के पर्याप्त साधन (Source of Livelihood): डाक विभाग के नियमों के अनुसार, जीडीएस पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी नहीं होते बल्कि पार्ट-टाइम (प्रतिदिन 4 से 5 घंटे) सेवक होते हैं। इसलिए चयनित उम्मीदवार के पास स्वयं और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए डाक विभाग के भत्तों के अलावा आय का कोई दूसरा स्रोत भी होना चाहिए।
- शाखा डाकघर के लिए आवास व्यवस्था (BPM पद के लिए): यदि आपका चयन शाखा पोस्टमास्टर (BPM) पद पर होता है, तो आपको उसी डाक गांव (Branch Post Office Village) में रहना होगा और डाकघर का सुचारू संचालन करने के लिए उचित जगह/कमरे की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
आयु सीमा एवं छूट
| क्र. | वर्ग / श्रेणी (Category) | अधिकतम आयु सीमा में छूट |
|---|---|---|
| 1 | अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST) | 5 वर्ष |
| 2 | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 वर्ष |
| 3 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | कोई छूट नहीं (No Relaxation) |
| 4 | दिव्यांगजन (PwBD) | 10 वर्ष |
| 5 | दिव्यांगजन + ओबीसी (PwBD + OBC) | 13 वर्ष |
| 6 | दिव्यांगजन + एससी/एसटी (PwBD + SC/ST) | 15 वर्ष |
India Post GDS Application Fee 2026 – आवेदन शुल्क
| श्रेणी / वर्ग (Category) | आवेदन शुल्क | भुगतान का प्रकार |
|---|---|---|
| अनारक्षित (UR) / OBC / EWS (पुरुष / ट्रांस-पुरुष) | ₹100/- | ऑनलाइन (UPI / Net Banking / Debit & Credit Card) |
| सभी महिला आवेदक | ₹0 (निःशुल्क) | छूट प्राप्त |
| SC / ST / PwBD / ट्रांस-महिलाएं | ₹0 (निःशुल्क) | छूट प्राप्त |
India Post GDS 2026 Photo & Signature Size – Upload Guidelines
| दस्तावेज | फाइल फॉर्मेट | फाइल साइज | पिक्सल डायमेंशन | जरूरी निर्देश |
|---|---|---|---|---|
| पासपोर्ट साइज फोटो | JPG / JPEG | 30 KB से 100 KB | 320 × 400 px (4:5) | सफेद/हल्का बैकग्राउंड, 70-80% चेहरा साफ दिखे। |
| हस्ताक्षर (Signature) | JPG / JPEG | 20 KB से 100 KB | 300 × 120 px (5:2) | सफेद कागज पर काले/नीले पेन से, कोई बॉर्डर या शैडो न हो। |
GDS Recruitment 2026 Selection Process – मेरिट लिस्ट एवं चयन प्रक्रिया
10वीं के अंकों पर 100% मेरिट (No Exam)
दोस्तों, India Post GDS Recruitment 2026 की सबसे बड़ी और खास बात यही है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं देनी है और न ही कोई इंटरव्यू होगा। आपका पूरा चयन 100% पारदर्शी और ऑटोमेटेड तरीके से केवल आपकी 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के प्राप्तांकों के आधार पर होगा।
ग्रेड पॉइंट से अंक गणना (9.5 Multiplier)
| ग्रेड (Grade) | ग्रेड पॉइंट (GP) | गुणांक (Multiplier) | गणना किए गए अंक (प्रति 100 में) |
|---|---|---|---|
| A1 | 10 | 9.5 | 95.00 |
| A2 | 9 | 9.5 | 85.50 |
| B1 | 8 | 9.5 | 76.00 |
| B2 | 7 | 9.5 | 66.50 |
| C1 | 6 | 9.5 | 57.00 |
| C2 | 5 | 9.5 | 47.50 |
| D | 4 | 9.5 | 38.00 |
India Post GDS Merit List 2026 कैसे तैयार होती है? (10वीं अंक गणना नियम)
आइए समझते हैं कि डाक विभाग India Post GDS Vacancy के लिए आपकी मेरिट लिस्ट कैसे तैयार करता है:
- सिस्टम द्वारा ऑटो-जनरेटेड मेरिट लिस्ट: जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं, तो कंप्यूटर सिस्टम आपके 10वीं के अंकों को 4 दशमलव स्थानों (4 Decimal Places) की सटीकता तक कैलकुलेट करता है और उसी के आधार पर डिवीजन-वार मेरिट लिस्ट तैयार करता है।
- मार्क्स बनाम ग्रेड्स का नियम:
- अगर आपकी 10वीं की मार्कशीट में अंक (Marks) और ग्रेड दोनों हैं, तो फॉर्म भरते समय आपको अपने असली अंक ही भरने होंगे।
- अगर आपकी मार्कशीट में केवल ग्रेड या ग्रेड पॉइंट (CGPA/GPA) दिए गए हैं, तो सिस्टम अधिकतम 100 अंक मानते हुए आपके ग्रेड पॉइंट को 9.5 के गुणांक (Multiplier Factor) से गुणा करके प्रतिशत निकालेगा (जैसे: 9 GP × 9.5 = 85.5%)।
- टाई-ब्रेकर नियम (अगर दो छात्रों के अंक बराबर हों तो?): अगर मेरिट में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के 10वीं में बिल्कुल एक समान अंक आते हैं, तो चयन के लिए निम्नलिखित प्राथमिकता नियम लागू होगा:
- अधिक उम्र (Higher Age): जिस उम्मीदवार की जन्मतिथि के अनुसार उम्र अधिक होगी, उसे प्राथमिकता मिलेगी।
- कैटेगरी एवं जेंडर प्राथमिकता: यदि उम्र भी समान हो, तो एसटी महिला > एससी महिला > ओबीसी महिला > ईडब्ल्यूएस महिला > यूआर महिला > पुरुष क्रम के आधार पर मेरिट तय होगी।
Postal GDS 2026 – मुख्य राज्यवार स्थानीय भाषा सूची
| क्र. | डाक सर्किल का नाम (Circle) | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | निर्धारित अनिवार्य स्थानीय भाषा |
|---|---|---|---|
| 1 | छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) | छत्तीसगढ़ | हिंदी (Hindi) |
| 2 | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | मध्य प्रदेश | हिंदी (Hindi) |
| 3 | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | उत्तर प्रदेश | हिंदी (Hindi) |
| 4 | बिहार (Bihar) | बिहार | हिंदी (Hindi) |
| 5 | झारखंड (Jharkhand) | झारखंड | हिंदी (Hindi) |
| 6 | राजस्थान (Rajasthan) | राजस्थान | हिंदी (Hindi) |
| 7 | दिल्ली (Delhi) | दिल्ली एनसीटी | हिंदी (Hindi) |
| 8 | महाराष्ट्र (Maharashtra) | महाराष्ट्र / गोवा | मराठी / कोंकणी या मराठी |
| 9 | पश्चिम बंगाल (West Bengal) | पश्चिम बंगाल / अंडमान निकोबार | बंगाली / हिंदी या अंग्रेजी |
| 10 | ओडिशा (Odisha) | ओडिशा | उड़िया (Odia) |
नोट: सभी राज्य के पद को देखना या डाउनलोड करना चाहते है तो निचे दिए गए Gramin Dak Sevak (GDS) 2026 Circlewise Posts Notification के सामने दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
India Post GDS Recruitment 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें (Open Official Portal)
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में इंडिया पोस्ट जीडीएस का आधिकारिक भर्ती पोर्टल India Post GDS खोलें।
Step 2: एक बार का पंजीकरण (OTR) करें
- होमपेज पर दिए गए “Candidate Registration / Login” बटन पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- दोनों पर आए OTP को डालकर वेरीफाई (सत्यापित) करें।
Step 3: व्यक्तिगत विवरण भरें (Fill Personal Details)
- अपनी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अपना जेंडर (पुरुष/महिला), वर्ग/समुदाय (UR / OBC / SC / ST / EWS) और 10वीं पास करने का बोर्ड व वर्ष चुनें।
- विवरण सबमिट करते ही आपको स्क्रीन पर Registration Number और पासवर्ड SMS के माध्यम से मिल जाएगा।
Step 4: पोर्टल पर लॉगिन करके सर्किल व शैक्षणिक विवरण भरें
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए पोर्टल में लॉगिन (Login) करें।
- अपना डाक सर्किल (राज्य) चुनें (जैसे- छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि)।
- अपनी 10वीं कक्षा के विषयवार अंक (गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा सहित) बिल्कुल सही-सही भरें।
Step 5: डिवीजन चुनें और पद वरीयता (Post Preference) दें
- अपने चुने गए सर्किल के अंदर अपनी पसंद का एक डिवीजन (जिला/क्षेत्र) चुनें।
- उस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी उपलब्ध डाकघरों (BPM/ABPM/डाक सेवक) की सूची खुल जाएगी।
- अपनी पसंद के अनुसार पदों के सामने वरीयता नंबर (Preference 1, 2, 3, 4, 5…) दर्ज करें। (सलाह: ज्यादा से ज्यादा पदों का विकल्प चुनें ताकि चयन के मौके बढ़ें)।
Step 6: फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें (Upload Documents)
- पासपोर्ट फोटो: 30 KB से 100 KB के बीच (JPG फॉर्मेट, 320×400 पिक्सल) में अपलोड करें।
- हस्ताक्षर: 20 KB से 100 KB के बीच (JPG फॉर्मेट, 300×120 पिक्सल) में अपलोड करें।
Step 7: प्रीव्यू जांचें एवं शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें
- “Preview” बटन पर क्लिक करके अपने नाम, जन्मतिथि और 10वीं के अंकों की दोबारा जांच करें।
- शुल्क भुगतान: यदि आप UR/OBC/EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवार हैं, तो ₹100 का ऑनलाइन भुगतान (UPI/Debit Card/Net Banking) करें। (महिलाओं, SC, ST और PwD के लिए फॉर्म पूरी तरह फ्री है)।
- फाइनल सबमिट: फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका कन्फर्मेशन प्रिंटआउट / PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
GDS Vacancy 2026 – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों, जब आपका नाम India Post GDS 2026 की मेरिट लिस्ट में आ जाएगा, तो आपको अपने चयन की तारीख से 15 दिनों के भीतर संबंधित डिवीजनल हेड (Division Head / डाक अधीक्षक) के कार्यालय में भौतिक सत्यापन (Physical Document Verification) के लिए उपस्थित होना होगा।
यदि आप निर्धारित 15 दिनों में उपस्थित नहीं होते हैं, तो सिस्टम आपको ‘Absent’ मानकर आपकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द कर देगा। इसलिए रिजल्ट आने से पहले ही नीचे दिए गए सभी मूल दस्तावेज (Originals) और उनकी 2 सेट स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी तैयार रखें:
- 10वीं की मूल अंकसूची (10th Marksheet)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी)
- जाति प्रमाणपत्र (SC / ST / OBC – Non-Creamy Layer)
- EWS आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र (वित्तीय वर्ष 2025-26)
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD Certificate – यदि लागू हो)
- सरकारी चिकित्सा अधिकारी (MO) द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 प्रतियां)
- सभी दस्तावेजों की 2 सेट स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी
India Post GDS Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण लिंक्स
| आधिकारिक लिंक का नाम | सीधा लिंक (Direct Link) |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन एवं OTR लिंक | यहाँ क्लिक करके आवेदन करें |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड | Notification PDF Download Hindi | English |
| Gramin Dak Sevak (GDS) 2026 Circlewise Posts Notifi. | PDF Download |
| इंडिया पोस्ट आधिकारिक वेबसाइट | indiapost.gov.in |
GDS Recruitment 2026 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. India Post GDS Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: डाक विभाग के आधिकारिक रोस्टर के अनुसार देश भर में कुल 23,757 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Q2. GDS Vacancy 2026 की योग्यता क्या है?
उत्तर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (गणित व अंग्रेजी विषय सहित), स्थानीय भाषा का ज्ञान और आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
Q3. Postal GDS का वेतन कितना है?
उत्तर: BPM पद के लिए ₹12,000 से ₹29,380 और ABPM/डाक सेवक के लिए ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह (TRCA) वेतन मिलता है।
Q4. Post Office Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
उत्तर: आधिकारिक पोर्टल indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर OTR रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
Q5. India Post GDS में चयन कैसे होगा?
उत्तर: इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन से होगा।