CG SET Syllabus 2026 | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का नया Exam Pattern, Paper 1 & 2 विस्तृत सिलेबस

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026): छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor), लाइब्रेरियन और क्रीड़ा अधिकारी के पदों के लिए यह एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (SET) है। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB / पूर्व व्यापम) द्वारा किया जाता है।

पीजी (Master’s) पास अभ्यर्थी जो कॉलेज में व्याख्याता के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए CG SET 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस वर्ष 30 अलग-अलग विषयों के लिए CG SET 2026 परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को राज्य के 10 जिला केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए इस गाइड में CG SET Syllabus 2026 Exam Pattern, दोनों प्रश्न पत्रों (Paper 1 & Paper 2) की अंक योजना, 2 पालियों का समय, Top 6% मेरिट नियम और सभी 30 विषयों के सिलेबस PDF डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी दी गई है।

CG SET Syllabus 2026 – मुख्य विवरण

परीक्षा का नामछत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (CG SET 2026)
परीक्षा संचालक बोर्डछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल)
संक्षिप्त नामCGSSB (पूर्व CG Vyapam)
परीक्षा की तिथि04 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का मोड (Exam Mode)ऑफलाइन (OMR शीट आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा)
CG SET लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न हैं?कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न — Paper-I में 50 और Paper-II में 100 प्रश्न
कुल पूर्णांक (Total Marks)300 अंक — Paper-I: 100 अंक और Paper-II: 200 अंक; प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का
ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking)कोई निगेटिव मार्किंग नहीं (No Negative Marking)
प्रमाण पत्र की वैधता (Validity)आजीवन (Lifetime Validity) — केवल छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in / vyapamcg.cgstate.gov.in

सीजी सेट शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा (CG SET Eligibility & Age Limit 2026)

CG SET की योग्यता क्या है ? (Educational Qualification)

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है:

  • अनारक्षित (General / EWS) श्रेणी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Master’s Degree / PG) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। (नोट: न्यूनतम 55% अंकों को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा।)
  • आरक्षित श्रेणी (SC / ST / OBC Non-Creamy Layer / दिव्यांगजन / उभयलिंगी – छत्तीसगढ़ के मूल निवासी): संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) उत्तीर्ण होना चाहिए। (नोट: न्यूनतम 50% अंकों को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा।)
  • अध्ययनरत अभ्यर्थी (Appearing / Final Year Candidates): स्नातकोत्तर (PG) के अंतिम वर्ष या अंतिम 2 सेमेस्टर में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्हें SET परीक्षा के परिणाम की तिथि से 2 वर्ष के अंदर निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
  • विदेशी / समकक्ष डिग्री: विदेशी विश्वविद्यालय या संस्था से डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) से उसकी समकक्षता सुनिश्चित करनी होगी।

 CG SET की आयु सीमा क्या है ? (Age Limit)

अधिकतम आयु सीमा में कोई बंधन नहीं (No Upper Age Limit): CG SET 26 के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यानी पात्र अभ्यर्थी किसी भी आयु में इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

CG SET Exam Pattern 2026

प्रश्न पत्रविषय / प्रकृतिप्रश्नों की संख्याकुल अंकपाली एवं समय
Paper – Iसाधारण प्रकृति: शिक्षण एवं शोध अभिक्षमता (पठन-पाठन, अनुसंधान प्रवृत्ति, तार्किक क्षमता, समझ एवं सामान्य जागरूकता) — सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य50 प्रश्न (सभी अनिवार्य)100 अंक (प्रत्येक 2 अंक)प्रथम पाली: सुबह 10:00 AM से 11:15 AM (1 Hour 15 Min)
Paper – IIअभ्यर्थी द्वारा चयनित मुख्य विषय (30 विषयों में से स्नातकोत्तर का चयनित विषय) का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम100 प्रश्न (सभी अनिवार्य)200 अंक (प्रत्येक 2 अंक)द्वितीय पाली: दोपहर 02:00 PM से 04:15 PM (2 Hour 15 Min)
कुल योग150 प्रश्न150 प्रश्न300 अंककुल 2 पालियों में परीक्षा

अंकन एवं मूल्यांकन के महत्वपूर्ण नियम

  • शून्य ऋणात्मक अंकन: प्रथम प्रश्न पत्र (Paper – I) एवं द्वितीय प्रश्न पत्र (Paper – II) में कोई भी ऋणात्मक मूल्यांकन (No Negative Marking) नहीं किया जाएगा।
  • दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान: जब भी सामान्य अभ्यर्थियों के लिए ग्राफिकल/चित्रात्मक प्रश्न निर्धारित किए जाएंगे, तो दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए उनके स्थान पर समान संख्या एवं समान अधिभार वाले गद्यांश आधारित प्रश्न निर्धारित किए जाएंगे।
  • भाषा माध्यम: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मुद्रित होंगे (भाषा साहित्य विषयों को छोड़कर)। किसी भी प्रकार के अनुवाद अंतर की स्थिति में अंग्रेजी रूपांतर ही मान्य होगा।

विशेष विषयों (गणित, पृथ्वी विज्ञान, कला मंच, संगीत) के लिए पेपर-2 नियम

4 विशिष्ट विषयों के Paper-II में प्रश्नों का चयन और विभाजन निम्नलिखित विशेष नियमों के अनुसार किया जाएगा:

1. गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences):

  • पेपर-2 (Unit 1): 60 प्रश्न — सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।
  • पेपर-2 (Unit 2 & 3): 40 प्रश्न — केवल गणित विषय का चयन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए।
  • पेपर-2 (Unit 4): 40 प्रश्न — केवल सांख्यिकी (Statistics) विषय का चयन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए।

2. पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान (Earth Sciences):

  • पेपर-2 (Part B): 40 प्रश्न — Geology / Physical Geography / Geophysics / Meteorology / Ocean Sciences में से किसी एक ऐच्छिक भाग का चयन करना होगा।
  • पेपर-2 (Part A): 60 प्रश्न — सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।

3. कला मंच – नृत्य, नाटक, थियेटर (Performing Arts):

  • पेपर-2 (इकाई I, II, III, IV एवं V): 50 प्रश्न — सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।
  • पेपर-2 (इकाई VI, VII, VIII, IX एवं X): 50 प्रश्न — नृत्य (Dance) या नाटक/थिएटर (Drama/Theatre) में से किसी एक का चयन करना होगा।

4. संगीत (Music):

  • पेपर-2 (इकाई I, II, III एवं IV): 40 प्रश्न — सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।
  • पेपर-2 (इकाई V, VI, VII, VIII, IX एवं X): 60 प्रश्न — हिन्दुस्तानी संगीत / कर्नाटक संगीत / अवनद्ध वाद्य / रवीन्द्र संगीत में से किसी एक का चयन करना होगा।

CG SET Syllabus Paper – I

CG SET Paper 1 Syllabus (General Paper on Teaching & Research Aptitude) सभी 30 विषयों के परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है। इसमें कुल 10 इकाइयां (10 Units) शामिल हैं:

  • Unit I – शिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude)
  • Unit II – शोध अभिवृत्ति (Research Aptitude)
  • Unit III – बोध / गद्यांश (Comprehension)
  • Unit IV – संप्रेषण (Communication)
  • Unit V – गणितीय तर्क और अभिवृत्ति (Mathematical Reasoning and Aptitude)
  • Unit VI – युक्ति-युक्त तर्क (Logical Reasoning)
  • Unit VII – आंकड़ों की व्याख्या (Data Interpretation – DI)
  • Unit VIII – सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT)
  • Unit IX – लोक, विकास और पर्यावरण (People, Development & Environment)
  • Unit X – उच्च शिक्षा प्रणाली (Higher Education System)

CG SET Syllabus Paper – II: सभी 30 विषयों के आधिकारिक PDF डाउनलोड लिंक

CG SET 2026 Paper-I और Paper-II के सभी 30 विषयों के सिलेबस PDF डाउनलोड लिंक नीचे विषयवार दिए गए हैं:

क्र.विषय का नामहिंदी माध्यम PDFअंग्रेजी माध्यम PDF
★Paper – I: सामान्य प्रश्न पत्र (शिक्षण एवं शोध अभिक्षमता)PDF (Hindi)PDF (English)
01हिन्दी (Hindi)हिन्दी सिलेबस PDF डाउनलोड
02अंग्रेजी (English)English Syllabus PDF
03राजनीति विज्ञान (Political Science)Hindi PDFEnglish PDF
04अर्थशास्त्र (Economics)Hindi PDFEnglish PDF
05समाजशास्त्र (Sociology)Hindi PDFEnglish PDF
06इतिहास (History)Hindi PDFEnglish PDF
07भूगोल (Geography)Hindi PDFEnglish PDF
08भौतिकी विज्ञान (Physical Sciences)Physical Sciences PDF
09गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)Mathematical Sciences PDF
10रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)Chemical Sciences PDF
11जीवन विज्ञान (Life Sciences)Life Sciences PDF
12कम्प्यूटर साइंस एण्ड एप्लीकेशन (Computer Science)Computer Science PDF
13वाणिज्य (Commerce)Hindi PDFEnglish PDF
14विधि (Law)Hindi PDFEnglish PDF
15संस्कृत (Sanskrit)Hindi PDFEnglish PDF
16मनोविज्ञान (Psychology)Hindi PDFEnglish PDF
17ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान (Library & Info Science)Hindi PDFEnglish PDF
18शारीरिक शिक्षा (Physical Education)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
19गृह विज्ञान (Home Science)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
20पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञानEarth Sciences PDF ⬇
21मानवशास्त्र (Anthropology)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
22संगीत (Music)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
23कला मंच – नृत्य, नाटक, थियेटर (Performing Arts)Performing Arts PDF ⬇
24फाइन आर्ट एवं मूर्ति कला (Visual Arts – Fine Arts)Fine Arts PDF ⬇
25योग (Yoga)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
26लोक प्रशासन (Public Administration)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
27रक्षा और स्त्रातेजिक अध्ययन (Defence Studies)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
28दर्शन शास्त्र (Philosophy)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
29प्रबंधन (Management)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇
30जन संचार और पत्रकारिता (Mass Communication)Hindi PDF ⬇English PDF ⬇

न्यूनतम अर्हता अंक एवं टॉप 6% चयन मापदंड (Qualifying Criteria & Top 6% Rule)

परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया एवं अर्हता मापदंड यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित है:

श्रेणी / वर्ग (Category)दोनों पेपर मिलाकर न्यूनतम अर्हता अंकअंतिम चयन मापदंड (Final SET Merit Rule)
सामान्य / अनारक्षित (General / EWS)न्यूनतम 40% कुल प्राप्तांक (120/300 अंक)दोनों पेपरों (Paper I & II) में उपस्थित होने वाले तथा न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से विषयवार एवं श्रेणीवार शीर्ष 6% (Top 6%) उम्मीदवारों को ही छत्तीसगढ़ शासन की आरक्षण नीति के अनुसार सहायक प्राध्यापक पद हेतु SET Qualified घोषित किया जाएगा।
आरक्षित श्रेणी (SC / ST / OBC-NCL / दिव्यांगजन / उभयलिंगी)न्यूनतम 35% कुल प्राप्तांक (105/300 अंक)

परीक्षा केंद्र (10 जिला मुख्यालय) एवं परीक्षा शुल्क वापसी

CG SET 2026 परीक्षा का आयोजन राज्य के 10 जिला मुख्यालयों में स्थित समन्वयक शासकीय महाविद्यालयों के अधीन किया जाएगा:

क्र.जिला का नामजिला कोडसमन्वयक महाविद्यालय का नाम
1सरगुजा (अम्बिकापुर)11राजीव गांधी शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, अम्बिकापुर
2कोरिया (बैकुण्ठपुर)12शासकीय महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर (कोरिया)
3बिलासपुर13शासकीय ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर
4धमतरी15बाबू छोटेलाल शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, धमतरी
5दुर्ग16विश्वनाथ तामस्कर शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग
6जगदलपुर (बस्तर)17शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, जगदलपुर
7कांकेर20भानुप्रतापदेव शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, कांकेर
8रायगढ़24किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़
9रायपुर25शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर
10राजनांदगांव26शासकीय पी.जी. दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव

CG SET 2026 परीक्षा शुल्क वापसी

स्थानीय निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी (Free Exam for CG Residents): छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी परीक्षार्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनकी परीक्षा शुल्क की राशि परिणाम जारी होने के बाद उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दी जाएगी।

CG SET Syllabus 2026 PDF डाउनलोड कैसे करे?

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मेनू में Syllabus या SET26 SYLLABUS लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर SET26 Syllabus All Subject की सूची खुलेगी।
  4. अपने विषय (Subject) एवं भाषा (Hindi / English) वाले डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  5. आधिकारिक PDF डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप प्रिंट कर अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

CG SET 2026 All Subject Syllabus Official Pageआधिकारिक पोर्टल लिंक
CGSSB आधिकारिक मुख्य पोर्टलcgssb.cgstate.gov.in
उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़highereducation.cg.gov.in
CG SET ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड पोर्टलUpdate Soon

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

Q1: CG SET की योग्यता क्या है?

उत्तर: CG SET 2026 में शामिल होने के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG / Master’s Degree) उत्तीर्ण होना जरूरी है। छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/दिव्यांगजन/उभयलिंगी) अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं। स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष या अंतिम 2 सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी प्रोविजनल रूप से पात्र हैं।

Q2: CG SET की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: CG SET 2026 में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है (No Upper Age Limit)। यानी पात्र अभ्यर्थी किसी भी आयु में परीक्षा दे सकते हैं।

Q3: CG SET लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न हैं?

उत्तर: CG SET लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न होते हैं। इनमें Paper-I में 50 प्रश्न और Paper-II में 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है और परीक्षा का कुल पूर्णांक 300 अंक है।

Q4: CG SET परीक्षा का समय एवं पालियां क्या हैं?

उत्तर: CG SET 2026 परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली (Paper-I) सुबह 10:00 AM से 11:15 AM तक और द्वितीय पाली (Paper-II) दोपहर 02:00 PM से 04:15 PM तक होगी।

Q5: क्या CG SET परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?

उत्तर: नहीं। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार Paper-I और Paper-II दोनों में कोई भी ऋणात्मक मूल्यांकन (No Negative Marking) नहीं होगा। गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

Q6: CG SET ई-प्रमाण पत्र की वैधता कितने वर्षों की होती है?

उत्तर: CG SET प्रमाण पत्र आजीवन (Lifetime Validity) के लिए वैध होता है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्रता के रूप में मान्य है।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।