CGSSB Exam Center Rules & Dress Code | व्यापम परीक्षा केंद्र के 10 नियम, ड्रेस कोड व क्या ले जाएं क्या नहीं

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – व्यापम) – CGSSB की किसी भी परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को CGSSB Exam Center Rules, CG Vyapam Dress Code Rules, जरूरी दस्तावेज और CGSSB Exam Reporting Time की जानकारी जरूर होनी चाहिए। कई बार इन नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए परीक्षा के दिन किसी तरह की समस्या से बचने के लिए गेट बंद होने का समय, मान्य ड्रेस, आवश्यक पहचान पत्र और परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी निर्देश पहले से जान लेना बेहतर है।

30 मिनट पूर्व गेट बंद होने का नियम व रिपोर्टिंग समय

जब आप CGSSB(CG Vyapam) की किसी भी आधिकारिक विज्ञप्ति को देखते हैं, तो उसमें सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण निर्देश समय को लेकर होता है। दोस्तों, CGSSB Exam Center Rules in Hindi और CG Vyapam Exam Guidelines in Hindi को समझना इसलिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंचने के मामले में मण्डल(CGSSB) शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाता है। अक्सर परीक्षा दिवस की सुबह अभ्यर्थी इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि Vyapam Exam Me Kitne Baje Tak Pahunchna Hota Hai?

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB) के आधिकारिक CGSSB Exam Reporting Time के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए। इसका कारण यह है कि मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी के मूल पहचान पत्र का भौतिक सत्यापन किया जाता है और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से कड़ी सुरक्षा तलाशी (Frisking) ली जाती है।

गेट बंद होने का नियम (CG Vyapam 30 Minute Gate Closing Rule)

मण्डल CGSSB द्वारा जारी CG Vyapam Gate Closing Time के नियमानुसार, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के ठीक 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की पाली और निर्धारित समय के अनुसार पर्याप्त समय पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है।

  • एक पाली में आयोजित परीक्षा: यदि परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होती है, तो मुख्य द्वार सुबह 09:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
  • दो पालियों में आयोजित परीक्षा: यदि परीक्षा सुबह 10:00 बजे और दोपहर 02:00 बजे दो पालियों में होती है, तो पहली पाली का गेट 09:30 बजे और दूसरी पाली का गेट 01:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

यदि आप गेट बंद होने के निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं, तो CG Vyapam 30 Minute Gate Closing Rule के अनुसार आपको प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा के दिन ट्रैफिक या अन्य देरी को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें।

आधिकारिक ड्रेस कोड – कपड़े, रंगों व आभूषणों की सूची

परीक्षा में जाते समय अभ्यर्थियों के मन में अक्सर अपने पहनावे को लेकर संशय रहता है। कई बार ऐसे कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंच जाते हैं, जो सुरक्षा नियमों के अनुसार मान्य नहीं होते। इसलिए मण्डल द्वारा निर्धारित CGSSB Dress Code Rules और Vyapam Exam Dress Code for Male and Female से जुड़े नियमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है।

अनुमति प्राप्त वस्त्र (Allowed Clothes)

  • केवल हल्के रंग (Light Colored) के साधारण कपड़े पहनकर जाएं, जैसे सफेद, क्रीम, हल्का पीला या हल्का आसमानी।
  • आधी बांह (Half-Sleeve) वाले टी-शर्ट, शर्ट या कुर्ती पहनना बेहतर रहेगा। फुल आस्तीन (Full Sleeve) वाले कपड़े न पहनें।
  • कपड़े साधारण रखें और बड़ी जेब, भारी जिप, धातु के बटन, हुडी या अनावश्यक लेयर वाले कपड़ों से बचें।

CGSSB द्वारा प्रतिबंधित 7 गहरे रंग (CGSSB Dress Code Banned Colors)

CGSSB के निर्देश बिंदु 5 के अनुसार अभ्यर्थियों को गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। CG Vyapam Dress Code Banned Colors में निम्नलिखित 7 रंग शामिल हैं:

  1. काला (Black)
  2. गहरा नीला (Dark Blue)
  3. गहरा हरा (Dark Green)
  4. जामुनी (Purple)
  5. मैरून (Maroon)
  6. बैंगनी (Violet)
  7. गहरा चॉकलेट (Dark Chocolate)

आभूषण एवं शृंगार सामग्री पर रोक

CGSSB के निर्देश बिंदु 7 के तहत किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। इसलिए कान की बाली, ईयररिंग, चेन, अंगूठी, कंगन, नोजपिन या धातु वाले बड़े हेयर-क्लिप जैसी वस्तुएं घर पर ही उतारकर आएं।

जूते-मोजे या चप्पल: फुटवियर पर मण्डल का आदेश

परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि CGSSB (CG Vyapam) me Joote Pahan Sakte Hai Kya और परीक्षा केंद्र पर किस तरह का फुटवियर पहनना चाहिए। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल के आधिकारिक निर्देश को पहले से जानना जरूरी है।

CGSSB के आधिकारिक निर्देश के बिंदु 6 में स्पष्ट रूप से कहा गया है— “फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।” इसलिए परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को साधारण चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र जाना चाहिए।

 हमारी सलाह: परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए घर से ही साधारण फ्लैट चप्पल (Slippers / Flip-Flops) पहनकर निकलें। इस/से आपको परीक्षा केंद्र पर फुटवियर को लेकर किसी तरह की असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

परीक्षा हॉल में क्या-क्या ले जाना अनिवार्य है? (चेकलिस्ट)

परीक्षा दिवस पर घर से निकलने से पहले यह जानना जरूरी है कि परीक्षा कक्ष में कौन-कौन सी वस्तुएं ले जाने की अनुमति है। अभ्यर्थियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि CGSSB (Vyapam) exam me kya kya le jana hai और CGSSB exam me kya le jaye kya nahi। CGSSB के आधिकारिक निर्देश बिंदु 8 के अनुसार परीक्षा केंद्र पर आवश्यक वस्तुओं को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

वस्तुक्या साथ लेकर जाएंजरूरी ध्यान
मूल पहचान पत्र (Original ID)निर्धारित मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखें।पहचान पत्र पर फोटो और विवरण स्पष्ट होना चाहिए।
प्रवेश पत्र (Admit Card)प्रवेश पत्र के सभी पेज का स्पष्ट और अलग अलग पेज में प्रिंटआउट लेकर जाएं।प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को पहले से पढ़ लें।
बाल पॉइंट पेन (Ballpoint Pen)निर्धारित पारदर्शी काला या नीला बाल पॉइंट पेन रखें।OMR भरने के लिए निर्धारित पेन का ही उपयोग करें।
पासपोर्ट साइज फोटोआवश्यकता होने पर निर्धारित पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।फोटो से संबंधित निर्देश प्रवेश पत्र में भी जांच लें।

CGSSB (vyapam) allowed id proof list के संबंध में अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि साथ ले जाने वाला मूल पहचान पत्र स्पष्ट और पठनीय हो। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र में दिए गए पहचान पत्र संबंधी निर्देश को एक बार जरूर जांच लें।

परीक्षा केंद्र पर पूर्णतः प्रतिबंधित वस्तुएं (Banned Items)

मण्डल के निर्देशों के अनुसार परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर, आभूषण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर जाना मना है। इसलिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले cg vyapam exam banned items list में शामिल वस्तुओं को अपने साथ न रखें।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, वायरलेस ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और कैलकुलेटर।
  • घड़ी: डिजिटल घड़ी, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार की कलाई घड़ी परीक्षा कक्ष में लेकर न जाएं।
  • पर्स एवं अन्य वस्तुएं: पर्स, वॉलेट, पाउच, चाबियां और सिक्के जैसी अनावश्यक वस्तुएं साथ न रखें।
  • वस्त्र सहायक सामग्री: टोपी, मफलर, स्कार्फ, धूप का चश्मा और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर न लेकर जाएं।
  • अन्य सामग्री: ज्योमेट्री बॉक्स, लिखित पर्ची या ऐसी कोई सामग्री न रखें, जिसकी परीक्षा कक्ष में अनुमति नहीं है।

जरूरी सलाह: परीक्षा केंद्र पर केवल वही आवश्यक वस्तुएं लेकर जाएं, जिनकी मण्डल ने अनुमति दी है। मोबाइल, पर्स, अतिरिक्त सामान या कीमती वस्तुएं लेकर जाने से बचें, ताकि परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक परेशानी न हो।

धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रोटोकॉल

मण्डल के निर्देशों में धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा जांच का प्रावधान किया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी धार्मिक या सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार विशेष पोशाक या वस्तु के साथ परीक्षा केंद्र पर आता है, तो उसे सामान्य अभ्यर्थियों की तुलना में अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सामान्य रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि अतिरिक्त सुरक्षा जांच समय पर पूरी की जा सके और परीक्षा में प्रवेश के दौरान किसी तरह की देरी न हो।

परीक्षा कक्ष एवं वॉशरूम उपयोग की समय-सीमा

परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर जाने को लेकर अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। मण्डल के निर्देशों के अनुसार परीक्षा शुरू होने के बाद पहले 30 मिनट और परीक्षा समाप्त होने के अंतिम 30 मिनट में परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • प्रथम 30 मिनट: परीक्षा शुरू होने के बाद पहले 30 मिनट तक परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा सकेंगे।
  • अंतिम 30 मिनट: परीक्षा समाप्त होने से पहले अंतिम 30 मिनट में भी कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • वॉशरूम के संबंध में: मण्डल के निर्देश में वॉशरूम जाने के लिए अलग से कोई समय-सीमा स्पष्ट नहीं की गई है। हालांकि, ऊपर दिए गए पहले और अंतिम 30 मिनट के नियम के आधार पर यह समझा जा सकता है कि बीच की अवधि में आवश्यकता पड़ने पर वॉशरूम जाने की अनुमति मिल सकती है, लेकिन इसके लिए परीक्षा कक्ष के निरीक्षक के निर्देश और अनुमति का पालन करना होगा।

ध्यान दें: वॉशरूम के संबंध में ऊपर दी गई बात मण्डल के स्पष्ट निर्देश के बजाय नियम की व्यावहारिक व्याख्या है। इसलिए इसे निश्चित नियम न मानें और परीक्षा केंद्र पर उपस्थित निरीक्षक के निर्देश को ही अंतिम मानें।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए – CGSSB Rules 2026 | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल के नए भर्ती नियम लागू

एडमिट कार्ड की 3 बड़ी समस्याएं और उनका समाधान

परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय मण्डल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी दस्तावेज और सही प्रिंटआउट के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

समस्या 1: एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर गायब/धुंधला है (Admit Card Me Photo Nahi Hai To Kya Kare CG Vyapam)

यदि डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में आपकी फोटो स्पष्ट नहीं है या हस्ताक्षर दिखाई नहीं दे रहा है, तो admit card me photo nahi hai to kya kare cgssb जैसे सवाल को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे अभ्यर्थियों को अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र जाना चाहिए। पहचान के सत्यापन के लिए मूल ID आवश्यक होगी।

समस्या 2: एडमिट कार्ड दोनों तरफ (Double Sided) प्रिंट हो गया है

मण्डल के निर्देश के अनुसार प्रवेश पत्र के सभी पेज का एक तरफ (Single-Sided) प्रिंटआउट रखना चाहिए। इसलिए यदि आपका एडमिट कार्ड गलती से दोनों तरफ प्रिंट हो गया है, तो परीक्षा से पहले Single-Sided नया प्रिंटआउट निकलवा लेना बेहतर रहेगा।

समस्या 3: OTR पासवर्ड भूल गए हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा

यदि OTR लॉगिन का पासवर्ड याद नहीं है और इसके कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो संबंधित लॉगिन पेज पर उपलब्ध पासवर्ड रिकवरी विकल्प का उपयोग करें। पासवर्ड या एडमिट कार्ड डाउनलोड से जुड़ी समस्या होने पर मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम निर्देशों को जरूर देखें।

स्थानीय निवासी फीस रिफंड व OMR मशीन मूल्यांकन नियम

छ.ग. कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर CGSSB द्वारा जारी परीक्षा निर्देशों में दो ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु भी शामिल हैं, जिनका सीधा संबंध अभ्यर्थियों के अधिकारों और परीक्षा नियमों से है। यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, तो CGSSB Fees Refund Rules in Hindi, CG Vyapam Exam Rules और CGSSB Pariksha Nirdesh 2026 की सही जानकारी आपके लिए जरूरी है।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा शुल्क वापसी (CGSSB Fee Refund Rules)

छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, प्रदेश के स्थानीय निवासी परीक्षार्थी जो परीक्षा दिवस पर केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा देते हैं, उनका परीक्षा शुल्क परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाता है, जिस खाते से ऑनलाइन आवेदन के समय शुल्क का भुगतान किया गया था। वहीं, यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसका परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाता।

OMR शीट का मशीन मूल्यांकन (No Re-evaluation)

CGSSB (Old Vyapam) के निर्देश बिंदु 15 (पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन) के तहत सभी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं (OMR Sheet) का मूल्यांकन कम्प्यूटरीकृत OMR मशीन द्वारा किया जाता है। इसलिए मण्डल द्वारा पुनर्गणना अथवा पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। हालांकि, परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी होने पर अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ₹50 प्रति प्रश्न शुल्क के साथ ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स व संपर्क सूत्र

यदि परीक्षा केंद्र ढूंढने, प्रवेश पत्र में तकनीकी त्रुटि या किसी अन्य समस्या के संबंध में आपको मण्डल से सीधे संपर्क करना हो, तो मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:

संपर्क का समयहेल्पडेस्क नंबर / वेबसाइटउपयोग
कार्यालयीन कार्य दिवस
10:00 AM से 5:30 PM
0771-2972780
(लैंडलाइन)
परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र या अन्य समस्या
अवकाश एवं रविवार
10:00 AM से 5:30 PM
8269801982
(मोबाइल)
परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र या अन्य समस्या
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in
vyapamcg.cgstate.gov.in
ऑनलाइन जानकारी एवं अपडेट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या CGSSB / CG Vyapam परीक्षा में जूते पहनकर जा सकते हैं?

उत्तर: नहीं। CGSSB के आधिकारिक परीक्षा निर्देशों के अनुसार फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने का निर्देश दिया गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर साधारण चप्पल (Slippers) पहनकर जाना चाहिए।

Q2. परीक्षा प्रारंभ होने के कितने मिनट पहले मुख्य गेट बंद हो जाता है?

उत्तर: CGSSB (पूर्व नाम CG Vyapam) नियम के 30-मिनट गेट क्लोजिंग नियम के अनुसार परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए, 10:00 बजे की परीक्षा के लिए 9:30 बजे और 2:00 बजे की परीक्षा के लिए 1:30 बजे गेट बंद होगा।

Q3. यदि एडमिट कार्ड पर फोटो या हस्ताक्षर साफ न हो तो क्या परीक्षा से निकाल दिया जाएगा?

उत्तर: यदि एडमिट कार्ड पर फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं है, तो अभ्यर्थी को अपने साथ 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और मूल पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र जाना चाहिए। केंद्र पर पहचान सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

Q4. क्या आधार कार्ड या वोटर आईडी की फोटोकॉपी मान्य होती है?

उत्तर: नहीं। परीक्षा में पहचान के लिए मूल (Original) फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है। इसलिए केवल फोटोकॉपी या मोबाइल में रखी पहचान पत्र की फोटो पर निर्भर न रहें।

Q5. क्या परीक्षा केंद्र में साधारण कलाई घड़ी पहनकर जा सकते हैं?

उत्तर: नहीं। मण्डल के निर्देशों में घड़ी को प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल किया गया है। इसलिए डिजिटल घड़ी, स्मार्टवॉच या साधारण कलाई घड़ी लेकर परीक्षा केंद्र न जाएं।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।