CGSSB Assistant Teacher Exam Date 2026 | सहायक शिक्षक परीक्षा तिथि?

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। CGSSB ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

सहायक शिक्षक परीक्षा व एडमिट कार्ड शेड्यूल

विवरण (Information)आधिकारिक जानकारी (Official Details)
परीक्षा बोर्ड का नामCGSSB
विभाग का नामलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद का नामसहायक शिक्षक (Assistant Teacher)
परीक्षा कोड (Exam Code)LSAT26
विज्ञापन क्रमांकक्रमांक /एस.एस.बी./परीक्षा एफ-20/2026/3202
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि (Exam Date)11 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय (Timing)पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि05 अक्टूबर 2026 (संभावित)
परीक्षा केंद्रप्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
त्रुटि सुधार अवधि22 अगस्त से 24 अगस्त 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख (संभावित)05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि (Exam Date)11 अक्टूबर 2026 (रविवार)

परीक्षा पैटर्न एवं नेगेटिव मार्किंग

  • कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न।
  • पूर्णांक: 100 अंक (प्रत्येक सही उत्तर पर 01 अंक)।
  • समय अवधि: 2 घंटे 15 मिनट (10:00 AM से 12:15 PM)।
  • ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking): गलत उत्तर पर 1/4 (0.25 अंक) काटा जाएगा।
  • OMR शीट निर्देश: केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का प्रयोग करें।

आधिकारिक हेल्पलाइन व 16 परीक्षा जिले

  • हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780
  • मोबाइल नंबर: 8269801982 (कार्यदिवसों में प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
  • परीक्षा जिले (16): सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर (बस्तर), जांजगीर-चांपा, जशपुर नगर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगाँव।

अन्य भर्ती भी देखें:

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरणलिंक
सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंकUpdate Soon
परीक्षा निर्देश PDF (LSAT26)डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in

Q1. सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा कब आयोजित होगी?

उत्तर: लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) है।

Q2. सहायक शिक्षक भर्ती का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

उत्तर: संभावित तिथि 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार) एडमिट कार्ड जारी हो सकती है।

Q3. क्या एडमिट कार्ड डाक (Speed Post) द्वारा घर भेजा जाएगा?

उत्तर: नहीं।

Q4. सहायक शिक्षक परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

उत्तर: हाँ। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक मिलेगा तथा गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक (0.25 अंक) की कटौती की जाएगी।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।