आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब आपका पूरा ध्यान CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 और परीक्षा की सही तैयारी रणनीति पर होना चाहिए। इस बार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के पुराने 150 अंकों के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है और अब नया 100 अंकों का परीक्षा पैटर्न (New 100 Marks Pattern) लागू किया गया है।
यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष प्राथमिक शालाओं में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक (वर्ग-3) के पद पर चयन पाना है, तो नए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना बेहद जरूरी है। इस गाइड में CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 के प्रत्येक भाग—भाग-अ, भाग-ब और भाग-स—की जानकारी दी गई है।
इसके साथ ही इसमें 1/4 निगेटिव मार्किंग, परीक्षा समय, परीक्षा पैटर्न और हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण, बाल विकास, रीजनिंग, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान (GK) के विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक्स को सरल भाषा में समझाया गया है।
परीक्षा अलर्ट (LSAT26): छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक (वर्ग-3) के 2,292 पदों के लिए CG Sahayak Shikshak Exam 2026 आयोजित किया जाएगा। इनमें ई-संवर्ग के 795 पद और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल हैं। सहायक शिक्षक की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) (संभावित) को आयोजित होगी, जबकि एडमिट कार्ड 05 अक्टूबर 2026 (संभावित) को जारी किए जाएंगे।
CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 – मुख्य विवरण
| मुख्य विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक (वर्ग-3) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 |
| परीक्षा बोर्ड | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) |
| विभाग का नाम | लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ |
| परीक्षा कोड (Exam Code) | LSAT26 |
| कुल विज्ञापित पद | 2,292 पद — ई-संवर्ग: 795 पद + टी-संवर्ग: 1,497 पद |
| वेतनमान (Pay Scale) | वेतन मैट्रिक्स लेवल-06 (Pay Level-6) |
| परीक्षा तिथि (संभावित) (Exam Date) | 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) |
| परीक्षा का समय (Exam Timing) | पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक (2 घंटे 15 मिनट) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि | 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार) |
| कुल प्रश्न एवं पूर्णांक | 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) — कुल 100 अंक |
| ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक (0.25 अंक) की कटौती |
| परीक्षा केंद्र | छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में |
| आधिकारिक वेबसाइट | cgssb.cgstate.gov.in / vyapamcg.cgstate.gov.in |
CG Sahayak Shikshak Exam Pattern 2026 – नया 100 अंक परीक्षा पैटर्न एवं विषयवार अंक विभाजन
SCERT द्वारा तैयार किए गए नए आधिकारिक पाठ्यक्रम के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) को 3 प्रमुख भागों (भाग-अ, भाग-ब, भाग-स) में बांटा गया है:
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| भाग – अ (कुल 50 अंक) | 1. हिन्दी | 15 | 15 अंक |
| 2. अंग्रेजी (General English) | 10 | 10 अंक | |
| 3. गणित (Mathematics) | 15 | 15 अंक | |
| 4. पर्यावरण अध्ययन (EVS) | 10 | 10 अंक | |
| भाग – ब | 5. बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (CDP) | 15 | 15 अंक |
| भाग – स (कुल 35 अंक) | 6. सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning) | 15 | 15 अंक |
| 7. कम्प्यूटर शिक्षा (Computer) | 05 | 05 अंक | |
| 8. सामान्य ज्ञान (GK, CG GK & NEP) | 15 | 15 अंक | |
| कुल योग (Grand Total) | 100 प्रश्न | 100 अंक | |
1/4 निगेटिव मार्किंग एवं OMR शीट मूल्यांकन नियम
परीक्षा निर्देश (LSAT26) कंडिका 9 के नियम:-
- सही उत्तर हेतु: प्रत्येक सही प्रश्न पर 01 अंक दिया जाएगा।
- ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking): गलत उत्तर देने पर या एक से अधिक विकल्प को गोला करने पर 1/4 अंक (0.25 अंक) काटा जाएगा।
- अनुत्तरित प्रश्न: जिन प्रश्नों को हल नहीं किया जाएगा, उनके लिए शून्य (0 अंक) दिया जाएगा।
- पेन का प्रयोग: ओ.एम.आर. शीट में केवल नीले या काले डॉट पेन (Ball Point Pen) से ही गोला भरना मान्य होगा।
- 3 बारकोड स्टीकर: मुख्य पृष्ठ पर दिए गए 3 समान बारकोड स्टिकर को उपस्थिति पत्रक, OMR शीट और प्रश्न पत्र पर सावधानीपूर्वक चिपकाना होगा।
भाग-अ: विषय वस्तु विस्तृत पाठ्यक्रम (कुल 50 अंक)
1. हिन्दी (15 अंक)
- वर्ण विचार: स्वर, व्यंजन, अक्षर, वर्तनी, लिंग, वचन, कारक, संधि, काल।
- शब्द विचार व रचना: तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, उपसर्ग, प्रत्यय, समास, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियां, पर्यायवाची, विलोम।
- पद व वाक्य: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, वाक्य के अंग व भेद, पदक्रम, अपठित गद्यांश।
- भाषाई विकास व शिक्षाशास्त्र: बच्चों में भाषाई विकास के चरण, सुनना/बोलना/पढ़ना/लिखना, समावेशी भाषा कक्षा, बहुभाषिकता, मूल्यांकन में त्रुटियों की भूमिका।
2. अंग्रेजी (English – 10 अंक)
- A) Comprehension: Unseen prose passages with higher-order thinking questions on comprehension, grammar, and verbal ability (Vocabulary).
- B) Pedagogy of Language Development: Language acquisition, Principles of language teaching, Role of listening & speaking, Phonics & phonemic awareness, Language skills, Low-cost TLM, Holistic play-based pedagogy, Safe use of digital content, Remedial teaching.
3. गणित (Mathematics – 15 अंक)
- प्रकृति व शिक्षण: प्राचीन भारतीय गणितज्ञों का योगदान, गणितीय सोच, अमूर्तिकरण, रचनावाद व आकलन।
- अंकगणित: दशमलव प्रणाली, पूर्ण/सम-विषम/अभाज्य/कापारेकर संख्याएं, भिन्न, BODMAS नियम, वर्गमूल, HCF व LCM, माध्य/माध्यिका/बहुलक।
- व्यावहारिक गणित: प्रतिशतता, साधारण ब्याज, लाभ एवं हानि, अनुपात-समानुपात, ऐकिक नियम, चाल-समय-दूरी।
- ज्यामिति व क्षेत्रमिति: समतलीय आकृतियों का क्षेत्रफल, परिमाप व आयतन, पैटर्न की पहचान, ज्यामितीय आकृतियां, निर्देशांक ज्यामिति।
4. पर्यावरण अध्ययन (EVS – 10 अंक)
- पर्यावरण शिक्षण: पर्यावरण के घटक, बच्चों की समझ, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन शिक्षण, कक्षा-कक्ष गतिविधियां व प्रोजेक्ट।
- परिवार व समाज: परिवार के प्रकार, सामाजिक बुराइयां व दुर्व्यसन, सामाजिक सहभागिता।
- स्वास्थ्य व सुरक्षा: व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित भोजन, सामान्य रोग, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा नियम।
- पारिस्थितिकी व छ.ग. संस्कृति: खाद्य श्रृंखला, खाद्य जाल, सतत विकास, स्थानीय त्यौहार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति व रीति-रिवाज।
भाग-ब: बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (CDP – 15 अंक)
- इकाई 1 (बच्चे का विकास): विकास की अवधारणा एवं सीखने से संबंध, वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव, बुद्धिमत्ता के सिद्धांत (हावर्ड गार्डनर), भाषा एवं विचार, वैयक्तिक विभिन्नताएं, सीखने के लिए आकलन एवं सतत व समग्र मूल्यांकन (CCE)।
- इकाई 2 (समावेशी शिक्षा): वंचित व कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चे, दिव्यांगता व सीखने में कठिनाई वाले बच्चे, सृजनात्मक एवं विशिष्ट योग्यता वाले बच्चों की शिक्षा।
- इकाई 3 (सीखना एवं शिक्षाशास्त्र): बच्चों के सीखने की व्यूहरचना, समस्या समाधानकर्ता व वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा, संज्ञान एवं संवेग, अभिप्रेरणा और अधिगम के कारक।
भाग-स: सामान्य अध्ययन (कुल 35 अंक)
1. सामान्य मानसिक योग्यता / रीजनिंग (15 अंक)
तर्क करना, संबंध देखना (Blood Relations), एनालॉजी, आंकिक योग्यता, आकाशीय संबंध, विषमता को पहचानना (Odd One Out), श्रेणी (Number & Alphabet Series), कोडिंग-डिकोडिंग, सांकेतिक भाषा, छिपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएं, पासा एवं घन सम्बन्धी पैटर्न।
2. कम्प्यूटर शिक्षा (05 अंक)
कंप्यूटर का परिचय, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, इनपुट/आउटपुट डिवाइस, प्रिंटर के प्रकार (इंकजेट, लेजरजेट), ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, Linux, DOS), MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट, ईमेल (CC, BCC), एंटीवायरस, मल्टीमीडिया, स्टोरेज डिवाइस और सर्च इंजन।
3. सामान्य ज्ञान (15 अंक)
1. भारतीय संविधान (मौलिक कर्तव्य, अधिकार, संसद, RTI)
2. भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन (1857-1947)
3. भूगोल (भारत एवं विश्व)
4. भारतीय अर्थव्यवस्था (राष्ट्रीय आय, कृषि, बैंकिंग)
5. सामान्य विज्ञान (दैनिक जीवन में विज्ञान)
6. छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान: इतिहास, भूगोल, लोकगीत-संगीत, योजनाएं
7. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020): स्कूल शिक्षा।
आपको इसे भी देखना चाहिए
11 अक्टूबर 2026 परीक्षा के लिए तैयारी रणनीति (Mentor Tips)
- रीजनिंग और बाल विकास (30 अंक) पर मजबूत पकड़ बनाएं: 15 अंक की रीजनिंग और 15 अंक के बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र को नियमित अभ्यास के साथ तैयार करें। इन दोनों विषयों में अधिक से अधिक प्रश्न हल करने और अपनी accuracy बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।
- गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें: गणित के 15 अंकों के लिए संख्या पद्धति, अंकगणित, प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, ज्यामिति जैसे महत्वपूर्ण topics को अच्छी तरह revise करें। साथ ही BODMAS और basic calculation का नियमित अभ्यास करें।
- छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान और NEP 2020 पर विशेष ध्यान दें: छत्तीसगढ़ का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, जनजातियां, महत्वपूर्ण योजनाएं और समसामयिक घटनाओं के साथ NEP 2020 के महत्वपूर्ण प्रावधानों का revision करें। केवल facts याद करने के बजाय MCQ के माध्यम से अभ्यास करना अधिक उपयोगी रहेगा।
- 1/4 Negative Marking में accuracy बनाए रखें: प्रत्येक गलत उत्तर पर अंक कटने के कारण केवल वही प्रश्न attempt करें जिनके उत्तर को लेकर पर्याप्त confidence हो। पहले आसान और निश्चित प्रश्न हल करें, फिर doubtful questions पर समय लगाएं।
CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 PDF Download Links
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक सहायक शिक्षक सिलेबस 2026 (100 अंक) | यहाँ से डाउनलोड करें ➜ |
| सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा निर्देश (LSAT26) | निर्देश PDF देखें ➜ |
| विभागीय विस्तृत भर्ती विज्ञापन (2,292 पद) | विज्ञप्ति देखें ➜ |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1: क्या सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में 150 अंक का पेपर होगा?
उत्तर: नहीं, नवीनतम आधिकारिक SCERT पाठ्यक्रम के अनुसार इस वर्ष परीक्षा कुल 100 अंकों की (100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न) होगी।
Q2: सहायक शिक्षक (वर्ग-3) की लिखित परीक्षा किस तारीख को आयोजित होगी?
उत्तर: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 05 अक्टूबर 2026 को जारी होने की जानकारी दी गई है।
Q3: क्या परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी?
उत्तर: हाँ। परीक्षा में 1/4 अंक (0.25 अंक) की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। गलत उत्तर देने पर निर्धारित अंक का 1/4 हिस्सा काटा जाएगा।
Q4: सहायक शिक्षक पद के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
उत्तर: सहायक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 2,292 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें ई-संवर्ग के 795 पद और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल हैं।
💬 3 टिप्पणियां (Comments)