CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 | CGSSB Exam Calendar 2026, CG Vyapam परीक्षा कैलेंडर PDF डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) द्वारा वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन तेजी से जारी है। मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर (अप्रैल से दिसंबर 2026) में कुल 31 परीक्षाएं निर्धारित थीं, जिनमें से अधिकांश प्रवेश परीक्षाएं और शुरुआती भर्ती परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं।

CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 | CGSSB Exam Calendar 2026

वर्तमान स्थिति (24 अगस्त 2026) के अनुसार वर्ष 2026 में अब कुल 12 महत्वपूर्ण परीक्षाएं होना शेष हैं। इनमें 4 बड़ी भर्तियां ऐसी हैं, जिनके ऑनलाइन आवेदन अभी शुरू होना बाकी हैं, जबकि 8 परीक्षाओं के आवेदन पहले ही पूरे हो चुके हैं और उनकी परीक्षा तिथियां निर्धारित हैं।

CGSSB Exam Calendar 2026 – मुख्य हाइलाइट्स

विवरणजानकारी
आधिकारिक बोर्ड का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल)
संक्षिप्त नामCGSSB (पूर्व में CG Vyapam)
वर्ष 2026 में कुल बची परीक्षाएं12 परीक्षाएं (अगस्त से दिसंबर 2026)
आवेदन भरे जा चुके हैं8 परीक्षाएं (Exam Date Confirmed)
नई भर्तियां / फॉर्म आने बाकी4 बड़ी परीक्षाएं (व्याख्याता, सहायक ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर आदि)
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in / vyapamcg.cgstate.gov.in

4 आगामी भर्ती परीक्षाएं – जिनके ऑनलाइन आवेदन बाकी हैं

अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अभी भी अच्छी खबर है। CGSSB Exam Calendar 2026 में 4 भर्तियां ऐसी हैं, जिनके विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन अभी जारी होना बाकी हैं। इन भर्तियों की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को अभी से तैयार रहना चाहिए, ताकि आवेदन शुरू होते ही आप बिना देरी के फॉर्म भर सकें।

क्र.विभाग / संस्थापद का नाम / परीक्षासंभावित परीक्षा तिथिवर्तमान स्थिति
1.स्कूल शिक्षा विभागव्याख्याता भर्ती 202629-11-2026विज्ञापन जल्द
2.प्रधान मुख्य वन संरक्षकसहायक ग्रेड – 3 भर्ती06-12-2026आवेदन प्रतीक्षित
3.संयुक्त भर्ती परीक्षास्टेनोग्राफर भर्ती13-12-2026आवेदन प्रतीक्षित
4.संयुक्त भर्ती परीक्षासहायक ग्रेड – 320-12-2026आवेदन प्रतीक्षित

संबंधित उपयोगी लिंक्स (Important Reads):

8 आगामी परीक्षाएं — आवेदन पूरे, संभावित परीक्षा तिथि निर्धारित

नीचे दी गई सभी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन पूरे हो चुके हैं। यदि आपने इनमें आवेदन किया है, तो संभावित परीक्षा तिथि को नोट कर लें और अभी से तैयारी तेज कर दें, ताकि परीक्षा के समय आप अन्य अभ्यर्थियों से एक कदम आगे रहें।

क्र.विभाग / संस्थापद का नाम / परीक्षा कोडसंभावित परीक्षा तिथिवर्तमान स्थिति
1.संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएंओटी टेक्निशियन (OT Technician)30-08-2026एडमिट कार्ड जारी
2.विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरणसहायक ग्रेड-3 / प्रोसेस राइटर (LAG26)06-09-2026एडमिट कार्ड जल्द
3.लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (खाद्य व औषधि)लैब असिस्टेंट एवं नमूना सहायक (FWLN26)20-09-2026तैयारी रखें
4.पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं NRDAसहायक ग्रेड – 3 भर्ती परीक्षा27-09-2026तैयारी रखें
5.उच्च शिक्षा विभागछत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET26)04-10-2026तैयारी रखें
6.लोक शिक्षण संचालनालय (स्कूल शिक्षा)सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26)11-10-2026तैयारी रखें
7.लोक शिक्षण संचालनालय (स्कूल शिक्षा)शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26)25-10-2026तैयारी रखें
8.नगर सेना, अग्निशमन एवं SDRFस्टोर कीपर, चालक, ऑपरेटर (NSSK26)22-11-2026तैयारी रखें

CGSSB Calendar 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Notice Board / विज्ञप्ति” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहाँ “व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. कैलेंडर PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे Download / Save कर लें।

CGSSB Exam Calendar 2026 Official PDF Links

नीचे दिए गए PDF लिंक CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं। परीक्षा तिथि में किसी बदलाव की स्थिति में अभ्यर्थी नवीनतम आधिकारिक विज्ञप्ति जरूर देखें।

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
CGSSB Calendar 2026PDF डाउनलोड करें
 शिक्षक भर्ती आरक्षित तिथियां विज्ञप्तिPDF डाउनलोड करें
CGSSB आधिकारिक वेबसाइटऑफिशियल पोर्टल खोलें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या CG Vyapam का नाम बदलकर CGSSB हो गया है?

उत्तर: हाँ, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) का पुनर्गठन कर इसका नाम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB) कर दिया गया है।

Q2: 2026 में कुल कितनी परीक्षाएं होना बाकी हैं?

उत्तर: 24 अगस्त 2026 की स्थिति में कुल 12 परीक्षाएं बाकी हैं, जिनमें 8 के आवेदन हो चुके हैं और 4 के आवेदन आना शेष हैं।

Q3: छत्तीसगढ़ व्याख्याता (Lecturer) भर्ती 2026 की परीक्षा कब होगी?

उत्तर: आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर एवं शुद्धिपत्र क्रमांक 827 के अनुसार व्याख्याता भर्ती परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q4: CG संयुक्त भर्ती परीक्षा (Steno & AG-3) कब होगी?

उत्तर: स्टेनोग्राफर संयुक्त भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर 2026 और सहायक ग्रेड-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।