CGSSB Exam Calendar 2027 | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल परीक्षा कैलेंडर 2027 समय-सारणी PDF डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (पूर्व नाम – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल – CG Vyapam) ने वर्ष 2027 की सभी प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए आधिकारिक CGSSB Exam Calendar 2027 जारी कर दिया है। Chhattisgarh Staff Selection Board द्वारा जारी अधिसूचना (क्रमांक 3624) के अनुसार, 10 जनवरी 2027 से 19 दिसंबर 2027 के बीच कुल 25 प्रमुख परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इस वार्षिक कैलेंडर में CG TET 2027, CG SET 2027, समूह 01 से 07 की भर्ती परीक्षाएं और 10 प्रवेश परीक्षाएं (PET, PPT, Pre B.Ed आदि) शामिल हैं। इस लेख में पूरे 25 परीक्षा स्लॉट्स की सटीक तारीखें और आधिकारिक PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

 मुख्य बिंदु: पहली परीक्षा 10 जनवरी 2027 (समूह 02) को होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2027) 26 सितंबर 2027 और राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2027) 03 अक्टूबर 2027 को आयोजित होगी। पूरे साल में कुल 25 परीक्षाएं व 3 आरक्षित स्लॉट्स रखे गए हैं।

CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2027 – आधिकारिक अधिसूचना विवरण

विवरण (Particulars)आधिकारिक जानकारी (Official Details)
परीक्षा तिथियों का स्वरूपसंभावित / प्रस्तावित (Tentative Dates)
भर्ती एवं परीक्षा मण्डलछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB)
पूर्व का नामछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam)
अधिसूचना क्रमांकक्रमांक / CGSSB/Exam/2026/3624
आधिकारिक जारी तिथि31 अगस्त 2026
परीक्षा वर्षवर्ष 2027 (जनवरी से दिसंबर 2027)
कुल आयोजित परीक्षाएं / स्लॉट्सकुल 25 स्लॉट्स (प्रवेश, पात्रता व समूह भर्तियां)
आरक्षित तिथियों की संख्या03 तिथियां (आकस्मिक व नई भर्तियों हेतु)
परीक्षा नियंत्रक कार्यालयनार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) 492002
हेल्पलाइन फोन नंबर0771-2972780
आधिकारिक वेबसाइटcgssb.cgstate.gov.in

CGSSB Exam Calendar 2027 Complete Schedule (10 जनवरी से 19 दिसंबर 2027)

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) द्वारा जारी Exam Calendar 2027 के अनुसार पूरे वर्ष 2027 में होने वाली सभी 25 परीक्षाओं का क्रमवार विवरण नीचे दिया गया है:

 महत्वपूर्ण सूचना: इस CGSSB Exam Calendar 2027 में दी गई सभी परीक्षाएं और तारीखें संभावित (Tentative) हैं। जरूरत पड़ने पर CGSSB द्वारा इन तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।

क्र.परीक्षा की आधिकारिक तिथिपरीक्षा का आधिकारिक नामपरीक्षा का प्रकार
110 जनवरी 2027समूह 02 — उप समूह 02समूह भर्ती परीक्षा
214 मार्च 2027समूह 01समूह भर्ती परीक्षा
304 अप्रैल 2027समूह 06 — उप समूह 02समूह भर्ती परीक्षा
418 अप्रैल 2027समूह 03 — उप समूह 03समूह भर्ती परीक्षा
502 मई 2027पी.पी.टी. (PPT – Pre Polytechnic Test)तकनीकी प्रवेश परीक्षा
602 मई 2027प्री.बी.एड. (Pre B.Ed.)शिक्षक शिक्षा प्रवेश परीक्षा
709 मई 2027पी.ई.टी. (PET – Pre Engineering Test)इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
809 मई 2027प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग (Pre M.Sc. Nursing)चिकित्सा प्रवेश परीक्षा
923 मई 2027पी.पी.एच.टी. (PPHT – Pre Pharmacy Test)फार्मेसी प्रवेश परीक्षा
1023 मई 2027प्री.पोस्ट बेसिक नर्सिंग (Pre Post Basic Nursing)नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
1130 मई 2027प्री.डी.एल.एड. (Pre D.El.Ed.)प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा प्रवेश
1206 जून 2027प्री.एम.सी.ए. (Pre MCA)कम्प्यूटर प्रवेश परीक्षा
1306 जून 2027प्री.बी.एस.सी. नर्सिंग (Pre B.Sc. Nursing)स्नातक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
1413 जून 2027पी.ए.टी./ पी.व्ही.पी.टी. (PAT / PVPT)कृषि एवं पशु चिकित्सा प्रवेश
1511 जुलाई 2027समूह 02 — उप समूह 03समूह भर्ती परीक्षा
1625 जुलाई 2027समूह 05समूह भर्ती परीक्षा
1729 अगस्त 2027समूह 06 — उप समूह 01समूह भर्ती परीक्षा
1819 सितम्बर 2027आरक्षित (Reserved Slot)आरक्षित परीक्षा तिथि
1926 सितम्बर 2027टी.ई.टी. (CG TET – छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा)शिक्षक पात्रता परीक्षा
2003 अक्टूबर 2027सेट (CG SET – छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा)उच्च शिक्षा पात्रता परीक्षा
2117 अक्टूबर 2027समूह 02 — उप समूह 01समूह भर्ती परीक्षा
2221 नवम्बर 2027समूह 07समूह भर्ती परीक्षा
2328 नवम्बर 2027आरक्षित (Reserved Slot)आरक्षित परीक्षा तिथि
2412 दिसंबर 2027समूह 04समूह भर्ती परीक्षा (लिपिकीय/सहायक ग्रेड)
2519 दिसंबर 2027आरक्षित (Reserved Slot)आरक्षित परीक्षा तिथि

छत्तीसगढ़ प्रवेश परीक्षाएं 2027 समय-सारणी (CG Entrance Exams Schedule)

अगर आप इस वर्ष 12वीं या कॉलेज पढ़ रहे हैं या पढ़ चुके हैं तो उन छात्रों के लिए मई और जून का महीना काफी अहम रहेगा, क्योंकि इसी दौरान CGSSB की सभी मुख्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी। CGSSB ने तकनीकी, कृषि, बीएड और मेडिकल नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें तय कर दी हैं:

  1. 02 मई 2027: एक ही दिन दो पालियों में पी.पी.टी. (PPT) और प्री.बी.एड. (Pre B.Ed.) परीक्षा होगी।
  2. 09 मई 2027: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पी.ई.टी. (PET) और उच्च नर्सिंग के लिए प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग।
  3. 23 मई 2027: फार्मेसी हेतु पी.पी.एच.टी. (PPHT) और प्री.पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा।
  4. 30 मई 2027: प्राइमरी शिक्षक डिप्लोमा हेतु प्री.डी.एल.एड. (Pre D.El.Ed.) परीक्षा।
  5. 06 जून 2027: कम्प्यूटर स्नातकोत्तर हेतु प्री.एम.सी.ए. (Pre MCA) और प्री.बी.एस.सी. नर्सिंग परीक्षा।
  6. 13 जून 2027: कृषि एवं वेटनरी कॉलेजों में दाखिले के लिए पी.ए.टी./ पी.व्ही.पी.टी. (PAT / PVPT) परीक्षा।

CG TET 2027 और CG SET 2027 परीक्षा तिथि (Teacher & State Eligibility Tests)

शिक्षक बनने और उच्च शिक्षा में सहायक प्राध्यापक बनने का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह कैलेंडर अत्यंत महत्वपूर्ण तिथियां लेकर आया है:

1. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा CG TET 2027

  • परीक्षा तिथि: 26 सितंबर 2027 (रविवार)
  • महत्व: प्रदेश के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में आगामी शिक्षक भर्तियों में बैठने के लिए TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। डी.एल.एड. और बी.एड. कर रहे अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अभी से कमर कस लें।

2. छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा CG SET 2027

  • परीक्षा तिथि: 03 अक्टूबर 2027 (रविवार)
  • महत्व: छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद की पात्रता हेतु CG SET परीक्षा पास करना आवश्यक होता है। पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर चुके छात्र इस तिथि को अपने स्टडी टेबल पर नोट कर लें।

CGSSB समूह भर्ती परीक्षाएं 2027 विवरण (Group 01 to Group 07 Schedule)

छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय विभागों में रिक्त तृतीय श्रेणी और तकनीकी पदों के लिए मण्डल ने समूह-वार (Group System) भर्ती परीक्षाओं की तारीखें स्पष्ट की हैं:

  1. समूह 02 (उप समूह 01, 02, 03):
    • उप समूह 02 की परीक्षा 10 जनवरी 2027 को (साल की पहली परीक्षा)।
    • उप समूह 03 की परीक्षा 11 जुलाई 2027 को।
    • उप समूह 01 की परीक्षा 17 अक्टूबर 2027 को आयोजित होगी।
  2. समूह 01: इस समूह की परीक्षा 14 मार्च 2027 को आयोजित की जाएगी।
  3. समूह 06 (उप समूह 01 व 02): उप समूह 02 की परीक्षा 04 अप्रैल 2027 को और उप समूह 01 की परीक्षा 29 अगस्त 2027 को होगी।
  4. समूह 03 (उप समूह 03): इसकी परीक्षा 18 अप्रैल 2027 को होगी।
  5. समूह 05: यह परीक्षा 25 जुलाई 2027 को आयोजित होगी।
  6. समूह 07: इसका आयोजन 21 नवंबर 2027 को किया जाएगा।
  7. समूह 04 (सहायक ग्रेड-3 / डाटा एंट्री ऑपरेटर / लिपिकीय संवर्ग): छात्रों की सबसे पसंदीदा समूह 04 की परीक्षा वर्ष के अंत में 12 दिसंबर 2027 को होगी।

CGSSB आरक्षित तिथियां 2027 क्या हैं?

बताना चाहूंगा दोस्तों आरक्षित तिथियों का मतलब यह होता है कि यदि शासन द्वारा अचानक किसी नए विभाग (जैसे पुलिस, वन रक्षक, पटवारी या विशेष तकनीकी संवर्ग) की नई भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाता है, या किसी कारणवश पहले से तय परीक्षा की तारीख बदलनी पड़ती है, तो मण्डल(CGSSB) इन आरक्षित तिथियों का उपयोग बिना पूरा कैलेंडर प्रभावित किए नई परीक्षा कराने के लिए करता है

आधिकारिक कैलेंडर में 3 विशिष्ट तारीखों को “आरक्षित” (Reserved Slot) घोषित किया गया है:

  1. 19 सितम्बर 2027
  2. 28 नवम्बर 2027
  3. 19 दिसंबर 2027

CGSSB Exam Calendar 2027 PDF Download कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

आवेदक आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर 2027 का मूल PDF अपने फोन या कंप्यूटर में सीधे डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मुख्य मेनू में “Notice Board” या “परीक्षा निर्देश / प्रेस विज्ञप्ति” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहां आपको “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेण्डर “ का लिंक दिखेगा।
  4. उस लिंक पर क्लिक करते ही आधिकारिक कैलेंडर की PDF आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  5. आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक बटन पर क्लिक करके भी सीधे 1-क्लिक में आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

समूह 01 से 07 में कौन-से पद आते हैं?

पहले कैलेंडर में पदों के नाम होते थे, लेकिन इस बार सिर्फ समूह दिया गया है। किस समूह में कौन-सी भर्ती (जैसे पटवारी, सहायक ग्रेड-3 आदि) आएगी, इसकी पूरी रिसर्च करके हम अगली पोस्ट में बताएंगे। उस अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से अभी जुड़ें!

CGSSB Exam Calendar 2027 महत्वपूर्ण लिंक्स

महत्वपूर्ण लिंकसीधा लिंक (Direct Link)
CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2027 आधिकारिक PDFयहां क्लिक करके PDF डाउनलोड करें
CGSSB आधिकारिक वेबसाइट पोर्टलcgssb.cgstate.gov.in
CGSSB ऑनलाइन आवेदन एवं OTR पोर्टलव्यापम / मण्डल प्रोफाइल लॉगिन
CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2026Click Here
आधिकारिक टेलीफोन हेल्पलाइन0771-2972780 (कार्यालय समय में)

CGSSB Exam Calendar 2027 (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-FAQs)

Q1. CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2027 कब जारी किया गया है?

उत्तर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर द्वारा आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर 31 अगस्त 2026 को अधिसूचना क्रमांक 3624 के तहत जारी किया गया है।

Q2. वर्ष 2027 में CGSSB द्वारा कुल कितनी परीक्षाएं आयोजित होंगी?

उत्तर: CGSSB कैलेंडर 2027 के अनुसार वर्ष 2027 में 10 जनवरी से 19 दिसंबर तक कुल 25 परीक्षाएं व आरक्षित स्लॉट्स आयोजित किए जाएंगे।

Q3. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा CG TET 2027 किस तारीख को होगी?

उत्तर: CGSSB Calendar 2027 के अनुसार CG TET 2027 की परीक्षा 26 सितंबर 2027 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

Q4. छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा CG SET 2027 का आयोजन कब होगा?

उत्तर: उच्च शिक्षा महाविद्यालयीन पात्रता परीक्षा CG SET 2027 का आयोजन 03 अक्टूबर 2027 को किया जाएगा।

Q5. क्या CGSSB परीक्षा कैलेंडर 2027 की तारीखों में कोई बदलाव हो सकता है?

उत्तर: हाँ, ये तारीखें संभावित हैं। जरूरत पड़ने पर CGSSB द्वारा इनमें बदलाव किया जा सकता है।

Ramji Patel

Ramji Patel

लेखक एवं व्यवस्थापक
संस्थापक एवं मुख्य संपादक (Founder & Editor - CGSSBN)

मैं वर्ष 2016 से सरकारी नौकरी के ऑनलाइन फॉर्म भरने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ हूँ। पिछले 7 वर्षों से Cyber Cafe के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा हूँ।