छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 | CG Teacher Recruitment 1654 पदों पर विस्तृत विज्ञापन जारी, विषयवार पद, योग्यता एवं परीक्षा तिथि (LST26)

CG Teacher Recruitment 2026 – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB / पूर्व नाम CG व्यापम) द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 ई-संवर्ग एवं टी-संवर्ग में शिक्षक (वर्ग-2) के कुल 1,654 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 (परीक्षा कोड: LST26) का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 07 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

CG Teacher Bharti 2026 संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
विभाग का नामस्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़
परीक्षा आयोजन बोर्डछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB / व्यापम)
भर्ती परीक्षा कोडLST26 (शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026)
पद नाम एवं श्रेणीशिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) – अराजपत्रित तृतीय श्रेणी
वेतनमान (Salary Matrix)वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (Pay Level-8)
कुल रिक्त पद1,654 पद (ई संवर्ग: 868 पद + टी संवर्ग: 786 पद)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online Application)
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़ (समस्त संभाग एवं जिले)
आवेदन की अंतिम तिथि02 सितंबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
लिखित परीक्षा तिथि25 अक्टूबर 2026 (रविवार, 10:00 AM – 12:15 PM)
आधिकारिक पोर्टलvyapamcg.cgstate.gov.in / cgssb.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां और छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

विभाग द्वारा जारी छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि07 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि02 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction Window)03 सितंबर से 05 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख19 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि25 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केन्द्रराज्य के 16 जिला मुख्यालयों में

विषयवार एवं संवर्गवार पदों का पूरा विवरण (Subject-wise Vacancy)

DPI छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षक पद हेतु ई-संवर्ग (868 पद) और टी-संवर्ग (786 पद) का विषयवार वर्गीकरण नीचे दिया गया है:

विषय का नामई-संवर्गटी-संवर्गकुल योग
अंग्रेज़ी (English Teacher)319 पद185 पद504 पद
संस्कृत (Sanskrit Teacher)150 पद150 पद300 पद
हिन्दी (Hindi Teacher)109 पद141 पद250 पद
गणित (Mathematics Teacher)135 पद115 पद250 पद
सामाजिक विज्ञान (Social Science)150 पद100 पद250 पद
कृषि (Agriculture Teacher)05 पद95 पद100 पद
कुल पद868 पद786 पद1,654 पद

महत्वपूर्ण निर्देश: अभ्यर्थी शिक्षक के विज्ञापित पदों में से केवल किसी 01 विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक विषयों में भरा गया आवेदन स्वतः अमान्य कर दिया जाएगा।

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं (Educational Eligibility Criteria)

CG Shikshak Vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

  1. स्नातक उपाधि: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों (आरक्षित वर्ग हेतु 45%) के साथ स्नातक डिग्री।
  2. टीचिंग डिग्री / डिप्लोमा:
    • प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में 2-वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed), अथवा
    • शिक्षा में स्नातक (B.Ed) / B.Ed विशेष शिक्षा, अथवा
    • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं + 4-वर्षीय एकीकृत B.A.Ed / B.Sc.Ed / B.El.Ed.
  3. शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET / CTET): NCTE के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित TET (Paper-2: कक्षा 6 से 8 / उच्च प्राथमिक) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

स्नातक स्तर पर अनिवार्य विषय समूह (Subject Groups):

पद / विषयस्नातक स्तर पर आवश्यक विषय समूह
हिन्दीहिन्दी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो।
संस्कृतसंस्कृत साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो अथवा B.A. (Classics)।
अंग्रेजीअंग्रेजी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो।
गणितगणित के साथ भौतिकी / रसायन / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / सांख्यिकी / सैन्य विज्ञान / भू-गर्भ विज्ञान में से कोई दो विषय
सामाजिक विज्ञानइतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र अथवा राजनीति विज्ञान में से एक विषय अनिवार्य
कृषिकृषि विषय में स्नातक। (विशेष: शिक्षक कृषि की पदस्थापना हायर सेकेंडरी विद्यालयों में की जाती है, अतः B.Ed अनिवार्य होगा, किन्तु TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं है।)

आयु सीमा एवं आरक्षण नियम (Age Limit as on 01.01.2026)

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष पूरी कर ली हो।
  • सामान्य अधिकतम आयु: 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो।
  • आरक्षित वर्ग छूट (SC/ST/OBC Non-Creamy Layer): अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 40 वर्ष)।
  • महिला अभ्यर्थियों हेतु विशेष छूट: छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं को 10 वर्ष की छूट (अधिकतम 45 वर्ष)।
  • शासकीय सेवा में प्रवेश हेतु अधिकतम आयु: सभी छूटों के बाद भी किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

परीक्षा शुल्क एवं 100% फीस वापसी नियम

ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग/UPI द्वारा करना होगा:

  • सामान्य वर्ग (General): ₹ 350.00
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹ 250.00
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (SC/ST/PH): ₹ 200.00

फीस रिफंड (Fee Refund) की महत्वपूर्ण शर्त: छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो लिखित परीक्षा में वास्तविक रूप से उपस्थित होंगे, उनका पूरा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में स्वतः वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे पेमेंट किया गया था। अतः अभ्यर्थी अपने स्वयं के बैंक खाते से ही शुल्क का भुगतान करें।

वेतनमान एवं परिवीक्षा अवधि (Salary & Probation)

  • पद का वेतनमान: 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (प्रारंभिक मूल वेतन ₹25,500 – ₹55,000/-) + राज्य शासन के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य भत्ते।
  • परिवीक्षा अवधि (Probation Period): सीधी भर्ती पर नियुक्त प्रत्येक शिक्षक 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र सूची (16 District Headquarters)

लिखित परीक्षा (LST26) का आयोजन छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा:

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, कबीरधाम (कवर्धा), जशपुर नगर, बैकुंठपुर (कोरिया), राजनांदगांव, बालोद एवं बेमेतरा।

CG Shikshak 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step Guide)

  1. सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट  cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Online Application” सेक्शन के अंतर्गत “शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व पासवर्ड से प्रोफाइल लॉगिन करें (नए अभ्यर्थी पहले New Registration करें)।
  4. आवेदन पत्र में अपने शिक्षक संवर्ग (ई या टी), विषय, व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक अंकों का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  5. परीक्षा केंद्र के रूप में अपने पसंदीदा जिले का चयन करें।
  6. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  7. फाइनल सबमिट करने के बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट / PDF सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स (Important Direct Links)

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिंकयहाँ से ऑनलाइन आवेदन करें (Active)
प्रेस विज्ञप्ति नोटिफिकेशन PDFप्रेस विज्ञप्ति PDF डाउनलोड
विस्तृत नियम व विज्ञापन PDFविस्तृत विज्ञापन PDF डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक19 अक्टूबर 2026 को एक्टिव होगा
चयन सूची (रिजल्ट) लिंकजल्द अपडेट…
आधिकारिक वेबसाइट (CGSSB / CG व्यापम)Click Here

CG Teacher Recruitment 2026 FAQs)

Q1. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती (LST26) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक) है।

Q2. कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

उत्तर: कुल 1,654 पदों पर भर्ती निकाली गई है (ई-संवर्ग: 868 पद और टी-संवर्ग: 786 पद)।

Q3. क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक विषयों के लिए फॉर्म भर सकता है?

उत्तर: नहीं, विज्ञापन की कंडिका 8 के अनुसार अभ्यर्थी केवल किसी 01 विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या कृषि शिक्षक पद के लिए TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है?

उत्तर: नहीं, शिक्षक (कृषि) के लिए B.Ed अनिवार्य है, किन्तु TET उत्तीर्ण होना आवश्यक नहीं है।

Q5. क्या विवाहित महिला अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र पर पिता का नाम होना जरूरी है?

उत्तर: हाँ, विज्ञापन की कंडिका 8(xiv) के अनुसार आरक्षित वर्ग की विवाहित महिला अभ्यर्थियों को अपने नाम के साथ पिता के नाम अंकित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।